फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university teachers union election

लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ चुनाव में अध्यक्ष महामंत्री पद पर ही होगा मतदान

Wed, 03 Mar 2021 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
lucknow university teachers union election
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (लूटा) में अब सिर्फ अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए ही वोट पड़ेंगे। मंगलवार को नाम वापसी के दिन कई प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी वापस ले ली। इसके बाद उपाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। मतदान नौ मार्च को मतदान होना है और उसी दिन शाम को मतगणना के बाद परिणाम घोषित हो जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद विनीत वर्मा और आरबी सिंह के बीच सीधी लड़ाई होगी। जबकि महामंत्री पद पर पीके मिश्रा के नाम वापस लेने के बाद राजेंद्र कुमार वर्मा, एनवीसी शुक्ला, अजय आर्या व अरशद अली जाफरी के बीच मुकाबला होगा। शाम को प्रत्याशियों की दावेदारी फाइनल होने के साथ ही चुनाव को लेकर जोड़-तोड़ भी तेज हो गई है। प्रत्याशियों ने विभागों में जाकर संपर्क भी तेज कर दिया है।
विज्ञापन

इनका हुआ निर्विरोध निर्वाचन
उपाध्यक्ष- गुलाम नबी, अशोक कुमार सिंह, चंद्रसेन प्रताप सिंह
संयुक्त मंत्री- हरि नारायण प्रसाद, सेंथिल कुमार, प्रतिभा राज
कोषाध्यक्ष- चंडकी राम गौतम
विधि प्रतिनिधि- नंदकिशोर
शिल्पकला प्रतिनिधि- राजेंद्र प्रसाद फुल्लारी
विज्ञान प्रतिनिधि- एसपी कनौजिया, आनंद वल्लभ जोशी, राजेश सिंह
कला प्रतिनिधि- सत्यकेतु, मो. अब्दुल कादरी, ललित कुमार सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed