फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university students in fear due to corona in hostel

कोरोना संक्रमण से खौफ में लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र, आधे हॉस्टल खाली

Fri, 14 Jan 2022 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
lucknow university students in fear due to corona  in hostel
लखनऊ। लविवि के हॉस्टलों में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद छात्र खौफ में हैं। बृहस्पतिवार को हबीबुल्लाह व महमूदाबाद छात्रावास में सुबह से शाम तक सन्नाटा छाया रहा। छात्र अपने कमरे में ही कैद रहे। वहीं, जिन विद्यार्थियों की परीक्षाएं एक सप्ताह बाद शुरू हो रहीं थी वे और पहले सेमेस्टर के काफी छात्र खुद ही छात्रावास छोड़कर चले गए थे। लविवि प्रशासन ने भी फर्स्ट सेमेस्टर के विद्यार्थियों को घर जाने के लिए कह दिया है, लेकिन कई विभागों में अभी मिड सेमेस्टर टेस्ट चल रहे हैं। इससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। आज काफी विद्यार्थियों ने अपने हेड से इसके लिए पत्र फारवर्ड करवाकर छात्रावास में दिया।
विज्ञापन

महमूदाबाद में लगा जांच शिविर
महमूदाबाद छात्रावास में सात विद्यार्थियों के संक्रमित मिलने के बाद बृहस्पतिवार को कैंप लगाकर कोविड जांच करवाई गई। प्रोवोस्ट डॉ. ओपी शुक्ला ने बताया कि 150 विद्यार्थियों की जांच हुई है।
विज्ञापन

छात्राएं सिर्फ परीक्षा के लिए निकलेंगी बाहर
संक्रमण को देखते हुए कैलाश छात्रावास में एक नोटिस जारी कर छात्राओं को निर्देश दिया गया है कि वे केवल मिड टर्म या सेमेस्टर परीक्षा के लिए ही हॉस्टल से बाहर निकलेंगी। किसी अन्य कार्य के लिए उन्हें बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। वहीं, यूजी-पीजी पहले सेमेस्टर की छात्राएं 16 तक हॉस्टल खाली कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने पुलिस पर जताई नाराजगी
बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच परीक्षा का विरोध कर रहे छात्रों से अभद्रता व मारपीट के विरोध में बृहस्पतिवार को भी विरोध दर्ज कराया। प्रभारी प्रॉक्टर को ज्ञापन देकर उन्होंने विवि परिसर में पुलिस बल न तैनात करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सछास इकाई अध्यक्ष कार्तिक पांडेय, प्रदेश सचिव परवेज अहमद, एनएसयूआई के विशाल सिंह, सदफ तसनीम, उत्कर्ष, आईसा के शिवेंद्र त्रिपाठी, आदर्श शाही अंजली शामिल थे।

-------
विधि विवि : बिना अनुमति हॉस्टल से बाहर जाने पर रोक
लखनऊ। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ने भी कुछ कड़े निर्णय लिए जा रहे हैं। एक नए आदेश में विवि प्रशासन ने बिना अनुमति के छात्रों के हॉस्टल से बाहर निकलने पर रोक लगा दी है। हॉस्टल से बाहर जाना है तो संबंधित वार्डन से अनुमति लेनी होगी। विवि के कुलसचिव अनिल मिश्र ने इसका नोटिस जारी किया है। इसके अनुसार छात्र वॉर्डन या फिर सहायक वॉर्डन से अनुमति लेकर ही हॉस्टल से बाहर निकल सकते हैं। उन्होंने कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। इसमें लापरवाही पर कार्रवाई की बात कही है। कोरोना के चलते विधि विवि तीन जनवरी से ही ऑनलाइन मोड में चल रहा है। पढ़ाई ऑनलाइन हो रही है, लेकिन छात्र हॉस्टल में ही रुके हैं। इससे पहले विवि प्रशासन ने परिसर में ज्यादा घूमने, बार-बार बाहर जाने की गतिविधियां कम करने, आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग कर सैनिटाइज करने का निर्देश दिया था। हालांकि, इतने प्रतिबंध के बाद भी छात्र आराम से बाहर घूमते दिखाई दे जाते हैं। विवि के बाहर बने फूड हब में देर शाम अक्सर जमघट लगाए देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed