फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow University Phd Result declared

लविवि में पीएचडी का परिणाम जारी, आज से जमा होगी फीस, सीटें संशोधित, अब 519 पर होगा प्रवेश

Fri, 15 Mar 2019 01:39 AM IST
manoj tiwari न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: manoj tiwari Updated Fri, 15 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Lucknow University Phd Result declared
lucknow university - फोटो : amar ujala
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने दो माह तक विवाद और मंथन के बाद पीएचडी प्रवेश परीक्षा और इंटरव्यू के बाद बुधवार को अंतिम परिणाम जारी कर दिया। हालांकि एक बार फिर सीटों का संशोधन हुआ और अब अंतिम रूप से 519 सीटों पर प्रवेश होगा। विद्यार्थी 15 से 23 मार्च तक ऑनलाइन शुल्क जमा कर सकेंगे। इसकी रसीद के साथ वे 25 मार्च के बाद विभाग में जाकर प्रवेश सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन


देर शाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर पीएचडी परिणाम, ओवर ऑल मेरिट लिस्ट, कटऑफ व इंटरव्यू में न क्वालीफाई होने वाले विद्यार्थियों की सूचना अपलोड की। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि विभाग व शिक्षक अनुसार सीटों का ब्योरा, प्रवेश की गाइडलाइन व अन्य सूचनाएं भी अपलोड कर दी गई हैं। फीस सिर्फ ऑनलाइन सुबह 11 से जमा की जा सकेगी।
विज्ञापन


इससे पहले विश्वविद्यालय की ओर से गठित कमेटी की रिपोर्ट के बाद दिए ब्योरे के अनुसार सीट मैट्रिक्स तैयार की गई। इसमें पता चला कि छह सीटें आर्ट्स कॉलेज को अतिरिक्त जारी हो गई हैं। इसके बाद कमेटी की रिपोर्ट अनुसार 525 में से 6 सीटें कम करके 519 सीटों के अनुसार सीट मैट्रिक्स को अंतिम रूप दिया गया। अब प्रवेश भी इन्हीं सीटों के आधार पर होगा। इसमें विवि प्रशासन का तर्क सही है कि जुलाई में दोबारा प्रवेश होगा, तब भी विद्यार्थियों को मौका मिलेगा। हालांकि प्रशासन शिक्षकों के आक्रोश को कम करने में सफल नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 से विभागों में करना होगा संपर्क
प्रवेश समन्वयक ने बताया कि रैंक के विद्यार्थियों की प्रोविजनल कटऑफ जारी की गई है। विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड से लॉगिन कर शुल्क ऑनलाइन जमा करें। जो विद्यार्थी पासवर्ड भूल गए हैं, वे फॉरगेट पासवर्ड पर जाकर इसे पुन: प्राप्त कर सकते हैं। सफलतापूर्वक शुल्क जमा करने के बाद विद्यार्थी एलाटमेंट लेटर डाउनलोड कर 25 मार्च से अपने विभाग में संपर्क करेंगे। वहीं, ओबीसी, एससी-एसटी के अभ्यर्थी जिन्होंने अपनी कैटगरी अगर नहीं वेरीफाई कराई है तो 16 मार्च तक केमेस्ट्री विभाग में करा सकते हैं।



जेआरएफ विद्यार्थियों का कॅरिअर सुरक्षित
विश्वविद्यालय प्रशासन ने मैराथन बैठक के बाद अपने जेआरएफ विद्यार्थियों का कॅरिअर सुरक्षित किया है। विवि में काफी ऐसे विद्यार्थी थे, जिनके जेआरएफ क्वालीफाई किए दो साल 15 मार्च को पूरा हो रहे हैं। नियमानुसार अगर दो साल के अंदर उन्होंने पीएचडी में कहीं रजिस्ट्रेशन नहीं कराया तो उनकी यूजीसी फेलोशिप मारी जाएगी। विद्यार्थी शुक्रवार को फीस जमा कर रजिस्ट्रेशन करा लेते हैं तो फेलोशिप नहीं मारी जाएगी।

संकाय-     पहले सीट     अब सीट
कला-     215                 218
विज्ञान-     214              212
कॉमर्स-     37                41
लॉ-      37                    37
एजुकेशन-     7             8
फाइन आर्ट्स- 7            3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed