फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university phd.

Lucknow News: पीएचडी में प्रवेश के लिए आज से आवेदन

Tue, 02 Jan 2024 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 02 Jan 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
lucknow university phd.
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने 39 विषयों में 898 नियमित और 58 पार्टटाइम सीटों पर प्रवेश के लिए सोमवार को विज्ञापन जारी कर दिया। अभ्यर्थी मंगलवार से विवि की वेबसाइट पर आवेदन फाॅर्म भर सकेंगे। सामान्य वर्ग व ओबीसी के अभ्यर्थियों को दो हजार आवेदन शुल्क और एससी-एसटी व दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को एक हजार आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन से पूर्व अभ्यर्थी को एलयूआरएन पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन

प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत विवि ने विभागों में विषयवार खाली सीटों का विवरण जारी कर दिया हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट www.lkouniv.ac.in के एडमिशन पेज में जाकर आवेदन कर सकते हैं। किसी तरह की समस्या होने पर प्रवेश समन्वयक कार्यालय में अथवा फोन नंबर 0522 4150500 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल पर लविवि का एप डाउनलोड कर भी फाॅर्म भर सकते हैं। फाॅर्म भरते समय अभ्यर्थी को 50 केबी की फोटो और सिग्नेचर स्कैन माध्यम से अपलोड करनी होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि प्रवेश फाॅर्म की फीस ऑनलाइन जमा करने के बाद 72 घंटे के पहले दोबारा फीस न जमा करे।
विज्ञापन


विभाग - सीटें विवि - सीटें कॉलेजेज - पार्टटाइम सीटें

एआईएच - 18 - 30 - 3
मानवशास्त्र - 5 - 5 - 1
व्यावहारिक अर्थशास्त्र - 16 - 8 - 10
अरब कल्चर - 1 - 13 - 3
अरेबिक - 3 - 2 - 1
बायो केमिस्ट्री - 2 - 0 - 0
वनस्पति विज्ञान - 35 - 1 - 4
व्यापार प्रशासन - 11 - 3 - 1
रसायन विज्ञान - 43 - 6 - 5
कामर्स - 17 - 36 - 0
डिफेंस स्टडीज - 0 - 2 - 0
अर्थशास्त्र - 16 - 18 - 1
शिक्षा शास्त्र - 17- 47 - 8
अंग्रेजी - 3 - 16 - 0
फ्रेंच - 1 - 1 - 0
भूगोल - 0 - 15 - 0
भू विज्ञान - 8 - 0 - 2
हिंदी - 10 - 83 - 1
गृह विज्ञान - 0 - 5 - 0
पत्रकारिता - 4 -0 - 1
विधि (लॉ) - 28- 24 - 2
भाषा विज्ञान - 1 - 0 - 0
गणित - 12 - 0 - 0
एमआईएच - 0 - 18 -0
प्राच्य संस्कृत - 2 - 0 - 0
परशियन - 3 - 0 - 0
दर्शनशास्त्र - 2- 6 - 0
शारीरिक शिक्षा - 0 - 22 - 0
भौतिक विज्ञान - 49 - 29 - 6
राजनीति विज्ञान - 5 - 47 - 0
मनोविज्ञान - 1 - 5 - 0
लोक प्रशासन - 3 - 0 - 0
संस्कृत - 3 - 24 - 0
समाज कार्य - 7 - 2 - 0
समाज शास्त्र 14 - 37 - 0
सांख्यिकी - 6 - 1 - 6
उर्दू - 1 - 2 - 0
पाश्चात्य इतिहास - 7 - 8 - 1
जंतु विज्ञान - 18 - 11 - 2
कुल - 372 - 526 - 58
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed