फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university phd entrance exam on september six and seven know when admit card issued

लखनऊ विश्वविद्यालय: पीएचडी प्रवेश परीक्षा छह-सात सितंबर को, जानें कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

Sat, 20 Aug 2022 01:01 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 20 Aug 2022 01:01 AM IST
सार

कॉलेजों से आवेदन लेकर विवि की ओर से अपने यहां संबंधित डीआरसी से सीटों का निर्धारण किया गया है। इसके आधार पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
lucknow university phd entrance exam on september six and seven know when admit card issued
लखनऊ विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ विश्वविद्यालय व सहयुक्त महाविद्यालयों में सत्र 2021-22 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा छह व सात सितंबर को होगी। 1250 सीटों पर प्रवेश के लिए होने वाली इस परीक्षा के एडमिट कार्ड एक सितंबर से डाउनलोड किए जा सकेंगे। परीक्षा ओल्ड कैंपस में दो पालियों में होगी।

विज्ञापन


लविवि व सहयुक्त महाविद्यालयों में पीएचडी नियमित और विवि में पार्टटाइम पीएचडी के लिए प्रवेश प्रक्रिया 12 जुलाई से शुरू हुई थी। इस बार पीएचडी में विश्वविद्यालय और कॉलेजों में 1250 और पार्टटाइम पीएचडी में 42 सीटें मिलाकर कुल 1292 सीटों पर प्रवेश होना है। पहली बार कॉलेजों के स्नातक शिक्षकों को भी पीएचडी कराने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन


कॉलेजों से आवेदन लेकर विवि की ओर से अपने यहां संबंधित डीआरसी से सीटों का निर्धारण किया गया है। इसके आधार पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर ने कहा कि किसी अभ्यर्थी ने एक से अधिक विषय में आवेदन किया है और उसकी प्रवेश परीक्षा एक समय पर तय की गई है तो इसके बारे में दो दिन में मेल से सूचित करें। इसके बाद इसमें संशोधन संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह है परीक्षा कार्यक्रम

छह सितंबर को सुबह 11.30 से दोपहर 01 बजे तक हिंदी, परसियन, उर्दू, जुलॉजी, स्टेटिसटिक्स, बॉटनी, भूगोल, राजनीति विज्ञान, शाम 04 से 5.30 बजे तक अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, शारीरिक शिक्षा, होम साइंस, एंथ्रोपोलॉजी, समाजशास्त्र, बायोकेमेस्ट्री, फिजिक्स, संस्कृत, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की प्रवेश परीक्षा होगी। वहीं, सात सितंबर को सुबह 11.30 से दोपहर 01 बजे तक कॉमर्स, फिलॉसिफी, डिफेंस स्टडीज, केमेस्ट्री, एआईएच, एजुकेशन, जियोलॉजी, वेस्टर्न हिस्ट्री, फे्रंच व शाम 04 से 5.30 बजे तक मेडिवल एंड मॉडर्न हिस्ट्री, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, साइकोलॉजी, सोशल वर्क, मैथ्स, अप्लाइड इकोनॉमिक्स, लॉ, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, लिंग्विसटिक्स की प्रवेश परीक्षा होगी।

30 मिनट पहले पहुंचें परीक्षा केंद्र

प्रो. पंकज माथुर ने बताया कि आवेदकों को 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। 90 मिनट की परीक्षा एमसीक्यू पर आधारित होगी। इसमें संबंधित विषय व रिसर्च मेथडोलॉजी से 70 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। 

नहीं खत्म हुआ कॉलेज शिक्षकों का इंतजार

विवि से संबद्ध कॉलेजों के स्नातक शिक्षकों को पहली बार पीएचडी कराने का अवसर तो दिया गया, लेकिन उनका इंतजार नहीं खत्म हुआ। विश्वविद्यालय ने कॉलेजों से जानकारी लेकर डीआरसी से सीटें तो निर्धारित कर दीं, लेकिन न तो इसमें कॉलेज और विवि का वर्गीकरण किया गया है और न ही कॉलेजों की मांग के बाद यह बताया गया कि किस शिक्षक को पीएचडी सीट अलॉट हुई है और किसे नहीं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed