{"_id":"61d210ecc152a66e204bc188","slug":"lucknow-university-not-declare-detail-about-nep-lucknow-news-lko611699341","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि : एनईपी लागू, कोर्स कंटेंट का पता नहीं, संबंद्ध कॉलेज लगा रहे विवि के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि : एनईपी लागू, कोर्स कंटेंट का पता नहीं, संबंद्ध कॉलेज लगा रहे विवि के चक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक में इस साल से नई शिक्षा नीति (एनईपी) को प्रभावी बनाया है। इसके तहत प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को पहले सेमेस्टर में को-कॅरिकुलर व दूसरे सेमेस्टर में वोकेशनल कोर्सों की पढ़ाई करनी है। लेकिन विवि ने अभी तक न इन कोर्सों के बारे में स्थिति स्पष्ट की है न ही इनका कोर्स कंटेंट वेबसाइट पर अपलोड किया है। इससे कॉलेज प्रशासन व परीक्षा विभाग परेशान है।
एनईपी के तहत शुरू किए गए को-कॅरिकुलर एक्टिविटी व वोकेशनल कोर्स चार-चार क्रेडिट के हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश के समय तो विद्यार्थियों से इसके विकल्प भरवा लिए। पहले सेमेस्टर की पढ़ाई भी शुरू हुए लगभग दो महीने का समय बीत गया, लेकिन अभी तक को-कॅरिकुलर व वोकेशनल कोर्सों का सिलेबस व विस्तृत जानकारी विवि की ओर से तैयार नहीं की जा सकी है। न ही कॉलेजों को इसके बारे में अवगत कराया गया है। यह प्रक्रिया डीन एकेडमिक्स की ओर से पूरी की जानी है।
अब जब पहले सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं तो कॉलेज प्रशासन इसके लिए परेशान भटक रहा है। आए दिन वह इसके लिए विश्वविद्यालय में संपर्क कर रहे हैं। खासकर चार नए जिलों रायबरेली, सीतापुर, हरदोई व लखीमपुर के कॉलेज काफी परेशान हैं। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि वे स्थिति स्पष्ट न होने की वजह से इसकी पढ़ाई नहीं करा पा रहे हैं। विद्यार्थी बार-बार इसके बारे में पूछ रहे हैं। जानकारी के अनुसार इसकी वजह से परीक्षा विभाग भी अपनी तैयारी नहीं पूरी कर पा रहा है।
विज्ञापन
भेज दी जानकारी
को-कॅरिकुलर व वोकेशनल कोर्सों के बारे में विस्तृत जानकारी तैयार कर प्रशासनिक अधिकारियों को भेज दी गई है। जल्द ही उनके स्तर से इसका नोटिफिकेशन कराकर कॉलेजों को भी अवगत करा दिया जाएगा। अभी पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों को को-कॅरिकुलर की तैयारी करनी है। इसके लिए उन्हें पर्याप्त समय दिया जाएगा। -डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव, प्रवक्ता, लविवि