फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति सत्यापन के लिए उमड़ी भीड़

Thu, 29 Oct 2026 04:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
lucknow university
लखनऊ विवि में छात्रवृत्ति सत्यापन के लिए लगी विद्यार्थियों की भीड़ के बाद उनके बैठने की व्यवस्थ

विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति के बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ रही है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) कार्यालय के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं। विद्यार्थियों को घंटों खड़े रहकर इंतजार न करना पड़े, इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यालय के बाहर कुर्सियों की व्यवस्था की है।
सत्यापन प्रक्रिया का जायजा लेने कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने डीएसडब्ल्यू कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था देखी और अधिकारियों को विद्यार्थियों की सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश दिए। कुलपति ने कतार में लगे छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं और प्रक्रिया के संबंध में सुझाव लिए।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से सत्यापन केंद्र पर कतारों को व्यवस्थित रखने और जरूरी दस्तावेजों की प्राथमिक जांच की व्यवस्था की गई है, ताकि प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो। कुर्सियों की व्यवस्था से विद्यार्थियों को इंतजार के दौरान राहत मिल रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं से आवश्यक दस्तावेज साथ लाने और सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed