फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow University issued notifications for entrance exam.

LU: स्नातक कोर्सों के लिए प्रवेश परीक्षाएं 11 जुलाई से, आठ जुलाई से डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड

Fri, 28 Jun 2024 07:15 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 28 Jun 2024 07:15 PM IST
सार

लखनऊ विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षाओं को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सभी परीक्षार्थी आठ जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
Lucknow University issued notifications for entrance exam.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

लखनऊ विश्वविद्यालय ने स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। सभी कोर्सों के लिए परीक्षा 11 से 18 जुलाई के बीच मुख्य परिसर में कराई जाएगी। अभ्यर्थी आठ जुलाई से अपना प्रवेश पत्र विवि की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर लॉगिन आईडी से डाउनलोड कर पाएंगे।

विज्ञापन


लविवि के प्रवेश विभाग ने बृहस्पतिवार को प्रवेश परीक्षा (यूजीईटी) के आयोजन के संबंध में विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया है। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में कराया जाएगा। पहली पाली में परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की प्रवेश परीक्षा 2.30 बजे से चार बजे तक होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सीएम योगी को लिखा पत्र, बोलीं- नौकरियों में ओबीसी की नियुक्ति में न हो भेदभाव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पांच दिनों में पूरे प्रदेश में छाएगा मानसून, इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट, बिजली गिरने से 20 की मौत


प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा के संबंध में किसी भी तरह की समस्या या जानकारी के लिए मैत्री भवन स्थित प्रवेश समन्वयक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा में सौ बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। इसके लिए 90 मिनट (डेढ़ घंटे) का समय दिया जाएगा।

एक प्रश्न के लिए दो अंक दिए जाएंगे, निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा में किन विषयों से सवाल पूछे जाएंगे, इसका सिलेबस विवि की वेबसाइट पर मौजूद है। इसे अभ्यर्थी वहां से डाउनलोड कर सकते हैं। मालूम हा कि स्नातक में प्रवेश के लिए सभी पाठ्यक्रमों में आवेदन की अंतिम तारीख 30 जून रखी गई है।

इन पाठ्यक्रमों के लिए बाद में घोषित होंगी तिथियां
विश्वविद्यालय ने बीए योगा, बीएससी योगा, बीवॉक और शास्त्री पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथि नहीं घोषित की हैं। इनके लिए प्रवेश परीक्षा की तिथियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।


प्रवेश परीक्षा का तय कार्यक्रम
11 जुलाई बीकॉम 10.30 से 12 बजे तक
11 जुलाई बीकॉम ऑनर्स दोपहर 2.30 से 4 बजे तक
12 जुलाई बीसीए  सुबह 10.30 से 12 बजे तक
12 जुलाई बीएससी गणित दोपहर 2.30 से 4 बजे तक
13 जुलाई बीबीए सुबह 10.30 से 12 बजे तक
13 जुलाई एलएलबी इंटीग्रेटेड दोपहर 2.30 से 4 बजे तक
14 जुलाई बीए सुबह 10.30 से 12 बजे तक
15 जुलाई डीफार्मा सुबह 10.30 से 12 बजे तक
15 जुलाई  बीएससी बायो दोपहर 2.30 से 4 बजे तक
16 जुलाई बीएलएड सुबह 10.30 से 12 बजे तक
16 जुलाई बीवीए-बीएफए दोपहर 2.30 से 4 बजे तक
18 जुलाई बीएजेएमसी सुबह 10.30 से 12 बजे तक
18 जुलाई बीएससी एग्रीकल्चर दोपहर 2.30 से 4 बजे तक

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed