फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university got 32th all india rank in the field of research

लखनऊ विश्वविद्यालय को शोध के क्षेत्र में मिली देश में 32वीं रैंक

Thu, 04 Mar 2021 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
lucknow university got 32th all india rank in the field of research
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने शोध के क्षेत्र के सूचकांक में देश में 32वां स्थान प्राप्त कर न केवल लखनऊ बल्कि राज्य का नाम भी गौरवान्वित किया है। लविवि ने यह स्थान आईआईटी और अन्य उत्कृष्ट शोध संस्थानों के साथ साझा किया है। नेचर इंडेक्स ने यह सूचकांक जारी किया है। लविवि को पूरे देश में भौतिक विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में अनुसंधान की गुणवत्ता के एक संकेतक के रूप में आंका गया था। इसे नेचर इंडेक्स द्वारा भौतिक विज्ञान की शीर्ष पत्रिकाओं में प्रकाशनों के आधार पर मापा गया।
विज्ञापन

प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि नेचर इंडेक्स ऐसी पत्रिका है जो विश्व के चुनिंदा सर्वश्रेष्ठ जर्नल में छपे शोध पत्र के आधार पर रैंकिंग तैयार करती है। विश्वविद्यालय ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स और बर्दवान विश्वविद्यालय के साथ 32वां स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि संस्थान के शोधकर्ताओं द्वारा सूची में मौजूद अन्य विश्वविद्यालयों की तुलना में अपने सीमित संसाधनों के बावजूद उत्पादित शोध पत्रों की उत्कृष्टता को प्रमाणित करती है। वहीं पिछले साल लविवि ने वेबमेट्रिक्स इंडेक्स, द टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग और इंडिया टुडे रैंकिंग में सम्मानजनक स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed