फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university going to start three new course

लखनऊ विश्वविद्यालय का महिला अध्ययन संस्थान शुरू करेगा तीन नए कोर्स

Thu, 26 May 2022 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
lucknow university going to start three new course
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय का महिला अध्ययन संस्थान महिला सशक्तीकरण और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए तीन नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत करने जा रहा है। तीनों पाठ्यक्रम स्नातक में शुरू होंगे। इन पाठ्यक्रमों में महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य, लिंग हिंसा, महिला नेतृत्व और महिलाओं के उद्यमिता कौशल पर बल दिया गया है। संस्थान की बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक में इन तीनों पाठ्यक्रमों के प्रस्तावों पर मुहर लग गई है।
विज्ञापन

तीनों पाठ्यक्रम नई शिक्षा नीति के तहत शुरू किए जा रहे हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय पहला विवि है जिसने अपने यहां एनईपी लागू की है। लविवि के अनुसार इन पाठ्यक्रमों से विद्यार्थियों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। नए क्षेत्र में कुशलता विकसित होगी। महिला अध्ययन संस्थान की सह संचालिका डॉ. अर्चना शुक्ला ने बताया कि इस तरह के पाठ्यक्रमों को राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन के मिशन शक्ति के अंतर्गत शुरू किया जा रहा है। पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि लिंग हिंसा और मानसिक स्वास्थ्य विषय के अंतर्गत सह पाठ्यक्रम स्नातक के तीसरे सेमेस्टर में शुरू होगा। इसका उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ हो रही विभिन्न तरह की हिंसा को प्रस्तुत करना है। इसमें लिंग आधारित हिंसा महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर कैसे प्रभाव डालती है, इसके बारे में छात्रों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही चुनौतियों से निपटने को लेकर भी जागरूक किया जाएगा। लिंग आधारित हिंसा और परामर्श के क्षेत्र में विशेषज्ञता में यह पाठ्यक्रम रोजगार की संभावनाएं भी पैदा करेगा। महिला और उद्यमिता कौशल विकास पर आधारित दूसरा पाठ्यक्रम स्नातक के चौथे सेमेस्टर में लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस व्यावसायिक पाठ्यक्रम को शुरू करने का उद्देश्य विकासशील महिला उद्यमियों पर जोर देना है। साथ ही उद्यमिता की अवधारणा और इसकी प्रक्रिया को पेश करना है। इस पाठ्यक्रम को करने के बाद छात्रों को गैर सरकारी संगठनों व अन्य संगठनों में नौकरी के अवसर मिलेंगे। महिला नेतृत्व और प्रबंधन विषय पर तीसरा पाठ्यक्रम भी स्नातक के चौथे सेमेस्टर में लागू होगा। यह पाठ्यक्रम छात्रों के बीच रोजगार कौशल और प्रबंधकों के लिए आवश्यक कौशल को विकसित करेगा। इसका उद्देश्य नेतृत्व व प्रबंधन को लेकर छात्रों की समझ को विकसित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed