{"_id":"62cea647e815fa7c9d15dc15","slug":"lucknow-university-former-vice-chancellor-and-registrar-sk-shukla-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ विश्वविद्यालय : पूर्व कुलपति और रजिस्ट्रार एसके शुक्ला निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ विश्वविद्यालय : पूर्व कुलपति और रजिस्ट्रार एसके शुक्ला निलंबित
Wed, 13 Jul 2022 04:52 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 13 Jul 2022 04:52 PM IST
सार
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने इसकी जानकारी दी है। उनके अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में एसके शुक्ला की भूमिका संदिग्ध दिख रही है।
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ विश्वविद्यालय में लॉ का पर्चा लीक होने के मामले में पूर्व कुलपति और रजिस्ट्रार एसके शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है। वह ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अरबी फारसी विश्वविद्यालय व लखनऊ विश्वविद्यालय में कुलसचिव के अलावा कार्यवाहक कुलपति रहे।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने इसकी जानकारी दी है। उनके अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में एसके शुक्ला की भूमिका संदिग्ध दिख रही है। मामले में वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर उनकी भूमिका संदिग्ध प्रतीत हुई है। इसी आधार पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। साथ ही जांच के लिए संस्तुति की गई है। मामले में कमेटी गठित करके जांच की जाएगी।
विज्ञापन