{"_id":"659f05ca546238142408e4cb","slug":"lucknow-university-exam-lucknow-news-c-13-lko1027-567378-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि : दस कोर्सों सहित बीए के 23 विषयों का परीक्षा कार्यक्रम बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि : दस कोर्सों सहित बीए के 23 विषयों का परीक्षा कार्यक्रम बदला
Thu, 11 Jan 2024 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 11 Jan 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर लखनऊ विश्वविद्यालय ने लगातार दूसरे दिन बुधवार को स्नातक व परास्नातक स्तर के कई पाठ्यक्रमों के परीक्षा कार्यक्रमों में बदलाव किया है। विद्यार्थी विवि की वेबसाइट पर बदला गया परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।
लविवि में विषम सेमेस्टर परीक्षा-2023 के तहत दस पाठ्यक्रमों के परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। इसमें बीए के 23 विषय हिंदी, दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र, ज्योतिर्विज्ञान, भूगोल, शिक्षाशास्त्र, शारीरिक शिक्षा, समाज कार्य, एआईएच, एमआईएच आदि विषयों के प्रथम, तृतीय व पंचम सेमेस्टर के परीक्षा शेड्यूल को बदला गया है। इसी तरह एमएससी जियोलॉजी, फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री, भौतिकशास्त्र, रसायन विज्ञान व बायोटेक्नोलॉजी के परीक्षा कार्यक्रम को परिवर्तित किया गया है। बीएलआईएससी व एमएलआईएससी पाठ्यक्रम के शेड्यूल में भी बदलाव हुआ है। ज्यादातर बदलाव 22 जनवरी को पड़ने वाली परीक्षाएं में ही किए गए हैं।
कुलपति ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
लखनऊ। लविवि के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने बुधवार को हरदोई जिले के सुभाष चंद्र बोस महाविद्यालय, श्री बाला जी कृषि महाविद्यालय एवं पीबीआर कृषि महाविद्यालय में विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुलपति ने परीक्षा व्यवस्था एवं कॉलेज की मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। कुलपति के साथ डीन सीडीसी प्रो. अवधेश त्रिपाठी, चीफ प्राक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी और कुलानुशासक मंडल के अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद