{"_id":"665a64321b0e3aad550a5496","slug":"lucknow-university-entrance-test-admission-date-extend-lucknow-news-c-13-lko1012-740362-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन तिथि अब 30 तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन तिथि अब 30 तक बढ़ी
Sat, 01 Jun 2024 05:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 30 जून तक प्रवेश के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। अभी तक स्नातक पाठ्यक्रमों में आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित थी। इसमें अब एक माह तक और आवेदन का मौका है।
प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 29 मार्च और परास्नातक कोर्स में प्रवेश के लिए 7 अप्रैल से आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू की थी। पीजी पाठ्यक्रमों में आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून तय की थी। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने छात्र हित में निर्णय लेते हुए यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में आवेदन फॉर्म भरे जाने की तिथि बढ़ा दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने सीयूईटी में आवेदन नहीं किया है और वह लखनऊ विश्वविद्यालय से पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए फॉर्म भरने का यह बेहतर अवसर है। अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। अलग-अलग पाठ्यक्रमों का आवेदन शुल्क व अन्य सभी जरूरी सूचनाएं विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। समस्या आने पर अभ्यर्थी 0522-4150500 पर संपर्क कर सकते हैं। यहां यूजी स्तर पर विभिन्न पाठ्यक्रमों में 4250 और पीजी के कोर्सों में 5062 सीटें हैं। इसके अलावा कई डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स भी हैं।
नेशनल पीजी में 20 जून तक करें आवेदन
शहर के एक मात्र स्वायत्त महाविद्यालय नेशनल पीजी कॉलेज ने भी अपने यहां प्रवेश के लिए आवेदन तिथि बढ़ा दी है। अब यहां अभ्यर्थी प्रवेश के लिए 20 जून तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। यह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से उपलब्ध हैं। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र सिंह ने बताया कि इसके बाद तिथि नहीं विस्तारित की जाएगी, यह अंतिम मौका है। महाविद्यालय में 26, 27 व 28 जून को प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
नगर निगम डिग्री कॉलेज में भी बढ़ी तिथि
अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज सुरेंद्र नगर के प्राचार्य प्रो. सुभाष चंद्र पांडेय ने बताया कि कॉलेज में स्नातक स्तर पर बीए और बीकॉम पाठ्यक्रम में आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून तक बढ़ा दी गई है। यहां बीए में 176 और बीकॉम 88 सीटें हैं।