{"_id":"684038561171b8222a0a1607","slug":"lucknow-university-dr-saurabh-malviya-becomes-the-head-of-the-journalism-department-tenure-will-be-for-thre-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ विश्वविद्यालय: पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष बने डॉ. सौरभ मालवीय, तीन वर्षों का होगा कार्यकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ विश्वविद्यालय: पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष बने डॉ. सौरभ मालवीय, तीन वर्षों का होगा कार्यकाल
Wed, 04 Jun 2025 05:43 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 04 Jun 2025 05:43 PM IST
सार
डॉ. सौरभ मालवीय लखनऊ विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के नए विभागाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। उनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा।
विज्ञापन
डॉ. सौरभ मालवीय।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सौरभ मालवीय को विभाग का विभागाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय के अनुमोदन के बाद कुलसचिव विद्यानंद त्रिपाठी ने इसका आदेश जारी कर दिया है। डॉ. मालवीय पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष तक इस पद पर बने रहेंगे।
विज्ञापन
लविवि के पत्रकारिता विभाग में वर्तमान में कई वर्षों से कोई विभागाध्यक्ष नहीं था। विभागाध्यक्ष रहे प्रो. मुकुल श्रीवास्तव का कार्यकाल पूरा होने के बाद से कला संकाय के डीन प्रोफेसर अरविंद मोहन के पास विभागाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार था। विभाग के प्रो. मुकुल श्रीवास्तव लंबे समय तक पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में कार्य करते रहे।
विज्ञापन
इसका कारण था कि वह विभाग में अकेले नियमित शिक्षक थे। वर्ष 2023 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल में असिस्टेंट प्रोफेसर रहे डॉ. सौरभ मालवीय ने लविवि में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में नियमित शिक्षक के रूप में नियुक्ति पाई थी।