फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university counselling

लविवि : स्नातक कोर्सों के लिए प्रवेश काउंसिलिंग 22 सितंबर से

Wed, 22 Sep 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
lucknow university counselling
lucknow university counselling
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक कोर्सों में दाखिले का दंगल बुधवार से गति पकड़ेगा। विवि प्रशासन पहले चरण में 10 स्नातक कोर्सों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू करने जा रहा है। विद्यार्थी काउंसिलिंग में शामिल होकर 25 सितंबर तक चॉइस फिलिंग कर सकेंगे। खास बात ये हैं कि पहले दिन से ही 01 रैंक से प्रोविजनल लिस्ट में शामिल सभी अभ्यर्थी काउंसिलिंग प्रक्रिया में शिरकत कर सकेंगे।
विज्ञापन

प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर ने बताया कि 22 से 25 सितंबर तक ऑनलाइन काउंसिलिंग के तहत अभ्यर्थी को अपनी लॉगिन आईडी (जो फॉर्म भरने के समय से उसे प्राप्त है) का प्रयोग करके कॉलेज व विश्वविद्यालय की चॉइस फिलिंग व अपनी प्राथमिकता दे सकेंगे। चॉइस फिलिंग के लिए सिर्फ वही आवेदक योग्य हैं जिनका नाम ओवर ऑल प्रोविजनल मेरिट लिस्ट में है। उन्होंने बताया कि काउंसिलिंग में शामिल हो रहे अभ्यर्थी लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट के एडमिशन पेज पर जाकर चॉइस फिलिंग से संबंधित दिशा-निर्देश पढ़कर ही काउंसिलिंग में शामिल हों।
विज्ञापन

200 रुपये चॉइस फिलिंग, 500 एडवांस शुल्क
प्रवेश काउंसिलिंग में शामिल अभ्यर्थी को चॉइस फिलिंग के लिए 200 रुपये व एडवांस फीस के रूप में 500 रुपये देने होंगे। यदि अभ्यर्थी को उसके दिए गए विकल्पों में से कोई भी सीट आवंटित नहीं होती है तो उसकी एडवांस फीस वापस कर दी जाएगी। यदि अभ्यर्थी को उसके दिए गए विकल्पों में से कॉलेज आवंटित होता है तो यह एडवांस फीस शेष फीस में समायोजित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि के अलावा कॉलेजों के भी विकल्प
प्रवेश काउंसिलिंग में विद्यार्थियों को लविवि के साथ-साथ कई सहयुक्त महाविद्यालयों में भी प्रवेश का अवसर मिलेगा। प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर ने बताया कि विद्यार्थी संबंधित कोर्स में विवि या कॉलेजों का भी विकल्प दे सकते हैं। अभ्यर्थी की मेरिट व उसके विकल्प के आधार पर सीट का आवंटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्रीयकृत प्रवेश व्यवस्था में शामिल कॉलेजों की सूची व कोर्स के नाम भी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
इन कोर्सों के लिए होगी काउंसिलिंग
1. बीवोक
2. बीजेएमसी
3. बीएससी एग्रीकल्चर
4. बीएलएड
5. एलएलबी इंटीग्रेटेड (फाइव ईयर)
6. बीसीए
7. बीबीए
8. बीएफए/बीवीए
9. बीकॉम चार वर्षीय (एनईपी के अनुसार)
10. बीकॉम ऑनर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed