फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university councelling starts

लविवि : बीए-बीएससी की प्रवेश काउंसिलिंग 26 से

Sat, 25 Sep 2021 01:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
lucknow university councelling starts
lucknow university councelling starts
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में नए सत्र 2021-22 की स्नातक प्रवेश प्रक्रिया गति पकड़ने लगी है। 10 कोर्सों के बाद बीए, बीएससी मैथ्स, बीएससी बायो में प्रवेश की ऑनलाइन काउंसिलिंग 26 सितंबर से शुरू होने जा रही है। नए सत्र से विश्वविद्यालय प्रशासन स्नातक कोर्सों को नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (एनईपी) के अनुसार प्रभावी बना रहा है, जिसमें स्नातक कोर्स चार वर्षीय होंगे। विद्यार्थियों को मल्टीपल एग्जिट का अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार ऑनलाइन काउंसिलिंग व चॉइस फिलिंग 26 सितंबर को सुबह 10 बजे के बाद शुरू होगी। पहले दिन प्रोविज़नल मेरिट लिस्ट के सभी छात्र शामिल होेंगे, जो चॉइस भर सकेंगे।
विज्ञापन

प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर ने बताया कि अभ्यर्थी को चॉइस फिलिंग के 200, एडवांस फीस 500 रुपये सहित कुल 700 रुपये देने होंगे। यदि अभ्यर्थी को उसके दिए गये विकल्पों में से कोई भी कॉलेज आवंटित नहीं होता है तो एडवांस फीस वापस कर दी जाएगी। यदि अभ्यर्थी को उसके दिए गए विकल्पों में से कॉलेज आवंटित होता है तो यह एडवांस फीस शेष फीस में समायोजित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को सुबह 10 बजे से 29 सितंबर तक ऑनलाइन काउंसिलिंग के अंतर्गत अभ्यर्थी को अपनी लॉगिन आईडी (जो फॉर्म भरने के समय से उसे प्राप्त है) का प्रयोग करके कॉलेज एवं विश्वविद्यालय व विषय की प्राथमिकता देनी है। चॉइस फिलिंग के लिए सिर्फ वही आवेदक अर्ह हैं, जिनका नाम ओवर ऑल प्रोविजनल मेरिट लिस्ट में है। प्रो. माथुर ने कहा कि अभ्यर्थी लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट के एडमिशन पेज पर जाकर चॉइस फिलिंग से संबंधित निर्देश अवश्य पढ़कर काउंसिलिंग में शामिल हों।
विज्ञापन

नारी शिक्षा निकेतन में प्रवेश 30 तक
नारी शिक्षा निकेतन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम व एमए हिंदी के प्रवेश चल रहे हैं। प्रवेश आवेदन ऑनलाइन व ऑफलाइन हो रहे हैं। प्राचार्या डॉ. सुनीता कुमार ने बताया कि प्रवेश 30 सितंबर तक होंगे। इच्छुक छात्राएं जल्द प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी कर अपनी सीट सुरक्षित करवा लें। उन्होंने बताया कि एमए प्रथम वर्ष की प्रवेश काउंसिलिंग 27 सितंबर को होगी। बीए, बीएससी, बीकॉम की काउंसिलिंग 30 सितंबर तक प्रत्येक कार्य दिवस में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed