{"_id":"658dd69e7caf64129a00a5f3","slug":"lucknow-university-bed-lucknow-news-c-13-lko1012-549220-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि : बीएड के लिए पांच तक खोला गया एलयूआरएन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि : बीएड के लिए पांच तक खोला गया एलयूआरएन
Fri, 29 Dec 2023 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 29 Dec 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने सत्र 2023-24 में बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए पांच जनवरी तक लखनऊ यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रेशन नंबर (एलयूआरएन) पोर्टल खोल दिया है। अभ्यर्थी उक्त अवधि में पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय की अनुमति के बाद रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में आदेश जारी किया।
प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2023 में 27 नवंबर तक विद्यार्थियों को प्रवेश दिया है। इस क्रम में लविवि संबद्ध जिलों लखीमपुर खीरी, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई और रायबरेली के ऐसे सहयुक्त कॉलेज जिनमें बीएड पाठ्यक्रम संचालित हैं, अभ्यर्थियों के अनुरोध पर कुलपति ने एलयूआरएन पोर्टल पर पंजीकरण कराने कि तिथि बढ़ा दी है। जिन कॉलेजों ने प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का डाटा लविवि के प्रवेश विभाग को भेजा है, उनके विद्यार्थियों के मोबाइल नंबर पर पंजीकरण के लिए लिंक भेज दिया गया है। अभ्यर्थी लिंक के माध्यम से पंजीकरण कर सकेंगे। गौरतलब है कि लविवि ने इसी सत्र से प्रवेश के लिए एलयूआरएन पंजीकरण अनिवार्य किया है।
तीसरी बार खुलेगा पोर्टल
लखनऊ विश्वविद्यालय ने स्नातक और परास्नातक में प्रवेश समाप्त होने के बाद 22 सितंबर को एलयूआरएन पोर्टल बंद कर दिया था। इसके बाद विद्यार्थियों के अनुरोध पर विवि ने पोर्टल खोला था। इसके साथ बीएड के अभ्यर्थियों के लिए बीच में एक बार और पोर्टल खोला गया था। अब इस बार फिर विद्यार्थियों को अंतिम मौका देते हुए पंजीकरण के लिए पोर्टल खोला गया है।