फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university and its college closed till 10th april

कोरोना के बढ़ते मामलों व दो शिक्षकों की मौत से लखनऊ विश्वविद्यालय व इससे जुड़े कॉलेज 10 तक बंद

Wed, 07 Apr 2021 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
lucknow university and its college closed till 10th april
लखनऊ। लविवि में कोरोना के बढ़ते संक्रमण व दो शिक्षकों के निधन के बाद विश्वविद्यालय व सहयुक्त कॉलेजों को 10 अप्रैल तक बंद कर सैनिटाइज करने का निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन से सहमति मिलने के बाद रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने इसका निर्देश जारी किया है। इससे पहले मंगलवार को शिक्षक व कर्मचारी संघ ने अलग-अलग ज्ञापन देकर विश्वविद्यालय को बंद करने की मांग की थी।
विज्ञापन

लविवि में पिछले एक सप्ताह में एक दर्जन से अधिक शिक्षक, कर्मचारी, उनके परिवारीजन, कुछ अधिकारी और विद्यार्थी भी पॉजिटिव निकले हैं। उधर, पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके शर्मा के बाद मंगलवार को पद्मश्री प्रो. बीके शुक्ला के निधन से स्थिति बिगड़ती देख रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने मंगलवार को जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश को वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए 10 अप्रैल तक पूरी तरह विवि बंद करने की सहमति मांगी, जिसे डीएम ने मंजूर कर लिया। विवि में शिक्षण कार्य पहले ही 10 अप्रैल तक ऑनलाइन है। उधर, लविवि शिक्षक संघ (लूटा) अध्यक्ष डॉ. विनीत वर्मा व महामंत्री डॉ. राजेंद्र वर्मा ने विवि व जिला प्रशासन को पत्र देकर 20 अप्रैल तक विवि बंद करने के साथ संक्रमित शिक्षक, कर्मचारियों के नाम सार्वजनिक कर उनकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कराने की भी मांग की है। लविवि कर्मचारी संघ अध्यक्ष राकेश यादव व महामंत्री संजय शुक्ला ने भी उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को ज्ञापन देकर विवि को पूर्ण रूप से बंद करने की मांग की थी। इसके लिए विवि प्रशासन को भी ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed