{"_id":"622b5d315bf58b21e82e174e","slug":"lucknow-unhappy-due-to-non-formation-of-sp-s-government-ate-poison-condition-critical-made-a-video-viral-before-consuming-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : सपा की सरकार न बनने से दुखी होकर खा लिया जहर, हालत गंभीर, जहर खाने से पहले वीडियो बनाकर किया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : सपा की सरकार न बनने से दुखी होकर खा लिया जहर, हालत गंभीर, जहर खाने से पहले वीडियो बनाकर किया वायरल
Fri, 11 Mar 2022 08:01 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 11 Mar 2022 08:01 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक कमता निवासी विजय यादव विभूतिखंड के अवध बस अड्डे के बगल में स्थित पारिजात अपार्टमेंट के सामने चाय का ठेला लगाता है। नरेंद्र ने बुधवार को एक वीडियो बनाकर वायरल किया था, जिसमें उसने कहा था कि अगर 2022 में सपा की सरकार नहीं बनेगी तो जहर खाकर आत्महत्या कर लेगा।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जय हिंद, जय यदुवंशी...। मैं नरेंद्र उर्फ विजय यादव...। मैने एक तारीख को कमिटमेंट किया था कि यदि अखिलेश भइया की सरकार नहीं बनी तो सुसाइड कर लूंगा...। आज हमारा आखिरी दिन है...। बृहस्पतिवार शाम यह वीडियो बनाकर वायरल करने के बाद चिनहट के कमता निवासी विजय यादव उर्फ नरेंद्र (40) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक कमता निवासी विजय यादव विभूतिखंड के अवध बस अड्डे के बगल में स्थित पारिजात अपार्टमेंट के सामने चाय का ठेला लगाता है। नरेंद्र ने बुधवार को एक वीडियो बनाकर वायरल किया था, जिसमें उसने कहा था कि अगर 2022 में सपा की सरकार नहीं बनेगी तो जहर खाकर आत्महत्या कर लेगा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जब सपा को बहुमत नहीं मिला तो उसने अपने कमिटमेंट का हवाला देते हुए वीडियो बनाया और शाम करीब 4.30 बजे उसने पारिजात अपार्टमेंट के पास जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे सड़क पर तड़पता देख आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी उसके परिवारीजनों को दी। घरवालों ने उसे लोहिया संस्थान में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घरवालों ने बताया कि नरेंद्र कई दिनों से चाय का ठेला नहीं लगा रहा था। इंस्पेक्टर विभूतिखंड के मुताबिक वायरल वीडियो के बारे में जानकारी नहीं है। युवक के जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी अस्पताल से मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सपा नेता की हालत खतरे से बाहर
कानपुर नगर सपा उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू ने भी बृहस्पतिवार शाम को सपा पार्टी की हार के बाद विधान भवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया था। सिविल लाइंस धनकुट्टी निवासी नरेंद्र सिंह को पुलिस कर्मियों ने बचाकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।