{"_id":"62b5eded273c6a3bf2259686","slug":"lucknow-uncontrolled-school-bus-tramples-two-bike-riders-hospitalized-villagers-create-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: अनियंत्रित स्कूल बस ने दो बाइक सवारों को रौंदा, अस्पताल में भर्ती, ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: अनियंत्रित स्कूल बस ने दो बाइक सवारों को रौंदा, अस्पताल में भर्ती, ग्रामीणों ने किया हंगामा
Fri, 24 Jun 2022 10:31 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 24 Jun 2022 10:31 PM IST
सार
ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग नौ बजे बीकेटी की तरफ से एक बाइक पर सवार दो युवक चंद्रिका देवी रोड पर कठवारा गांव स्थित आर्यावर्त बैंक के पास पहुंचे थे। तभी पीछे से आ रही एस आर ग्लोबल स्कूल की सवारियों से भरी बस ने दोनों युवकों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इसी बस के ड्राइवर ने दो बाइकसवारों को कुचला था
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बक्शी का तालाब में चंद्रिका देवी रोड पर कठवारा गांव में आर्यावर्त बैंक के पास एस आर ग्लोबल स्कूल की एक अनियंत्रित बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया तो चालक बस छोड़कर फरार हो गया। वहीं पर ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलों को राम सागर मिश्रा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। दोनों ही युवक माल थाना क्षेत्र के बधाइयां गांव के मजरा टिकारी के रहने वाले हैं। उनमें से ज्ञानी नामक युवक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे बीकेटी की तरफ से एक बाइक पर सवार दो युवक चंद्रिका देवी रोड पर कठवारा गांव स्थित आर्यावर्त बैंक के पास पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एस आर ग्लोबल स्कूल की सवारियों से भरी बस ने दोनों युवकों को टक्कर मार दी। युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे और बस उनके ऊपर चढ गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि दोनों ही युवक बस के नीचे काफी देर तक फंसे रहे। उनको मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इस दौरान बस चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय चौकी पर दी, जहां से पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना देकर दोनों ही घायल युवकों को बीकेटी के राम सागर मिश्रा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है दोनों ही युवक माल थाना क्षेत्र में बदैया गांव के मजरा टिकरी के रहने वाले हैं। उनमें से ज्ञानी सिंह नामक युवक की हालत बेहद ही गंभीर है। पुलिस ने एस आर ग्लोबल स्कूल की बस और घायलों की बाइक को कब्जे में ले लिया है।