Lucknow: यात्रियों से भरी बस किसान पथ पर पलटी, महिला की मौत, 13 घायल
यात्रियों के अनुसार बस में 120 लोग सवार थे। रात करीब आठ बजे बस गोसाईंगंज दुलारमऊ गांव के पास किसान पथ के पर बने वाई सेक्शन के पास अचानक बस अपना नियंत्रण खो बैठा और रेलिंग तोड़ हुए बस गड्ढे में जाकर पलट गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच से दिल्ली सवारियों से लेकर जा रही डग्गामार बस शुक्रवार रात गोसाईंगंज किसान पथ के पास अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 13 यात्री घायल हो गए। छह घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।
बहराइच के पयागपुर से शांति ट्रेवल्स की एक बस शुक्रवार दोपहर दिल्ली जाने के लिए सवारियां लेकर निकली थी। यात्रियों के अनुसार बस में 120 लोग सवार थे। रात करीब आठ बजे बस गोसाईंगंज दुलारमऊ गांव के पास किसान पथ के पर बने वाई सेक्शन के पास अचानक बस अपना नियंत्रण खो बैठा और रेलिंग तोड़ हुए बस गड्ढे में जाकर पलट गई।
इस हादसे में बहराइच के बौंडी निवासी शाहीदा (60) की मौत हो गई, जबकि 13 यात्री घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस, प्रशासन और दमकलकर्मी पहुंच गए। गांव वालों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला गया। हादसे में छह लोगों को अधिक चोट लगी थी। उनको इलाज के लिए पहले सीएचसी और फिर सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। बाकी लोगों को मामूली चोट लगी थी। पुलिस ने प्राइवेट साधनों की मदद से बाकी यात्रियों को बस व रेलवे स्टेशन पहुंचाया। हादसे के बाद आरोपी बस चालक व परिचालक भाग निकले।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.