{"_id":"684a54cf5a6b3be42808b808","slug":"lucknow-two-teenagers-who-went-to-take-bath-in-the-river-drowned-were-missing-since-yesterday-afternoon-bod-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे, कल दोपहर के बाद से थे लापता; बरामद हुए दोनों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे, कल दोपहर के बाद से थे लापता; बरामद हुए दोनों के शव
Thu, 12 Jun 2025 09:47 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 12 Jun 2025 09:47 AM IST
सार
Two died by drowning in the river: लखनऊ के मोहनलालगंज में हुए एक दर्दनाक हादसे में दो किशोरों की डूबकर मौत हो गई। यह दोनों कल शाम से लापता थे।
विज्ञापन
नदी से निकाले गए दोनों के शव।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बुधवार को घर से निकले किशोरो के शव बृहस्पतिवार को सई नदी से बरामद किए गए। पुलिस ने शव को नदी से निकला लिया है। किशोरो के परिवार के लोगों ने अब तक किसी तरह का आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक असोहा उन्नाव के जबरेला गाँव के गोविन्द प्रसाद लोधी के पुत्र रौनक (15) व लाला के पुत्र शिव (15) बुधवार की दोपहर दोनों घर से निकले थे लेकिन देर शाम तक दोनों के वापस घर न पहुँचने पर दोनों के परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह दोनों किशोरो के परिवार के लोग दोनों की तलाश करते हुए गाँव से कुछ दूर स्थित मोहनलालगंज इलाके की सई नदी पर पहुंचे तो नदी के किनारे दोनों के कपड़े मिले। सूचना पर मोहनलालगंज व असोहा की पुलिस पहुंची और दोनों के शव नदी से निकाले गए। एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया दोनो शवों को नदी से निकाला गया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इन्तजार है किसीने कोई आरोप नही लगाया है।
विज्ञापन