फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Two more residential schemes by the LDA and one by Awas Vikas will be launched soon; find out the rat

Lucknow: एलडीए की दो और आवास विकास की एक आवासीय योजनाएं जल्द होंगी लॉन्च, जानिए क्या होगा रेट

Wed, 22 Jul 2026 08:52 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 22 Jul 2026 08:52 PM IST
सार

लखनऊ में एलडीए की नैमिष नगर और वरुण विहार तथा आवास विकास परिषद की सौमित्र आवासीय योजनाएं जल्द लॉन्च होंगी। तीनों योजनाओं में भूखंडों की कीमत लगभग 2,500 रुपये प्रति वर्ग फीट रहेगी। एलडीए का लक्ष्य 15 अगस्त से पहले दो योजनाएं शुरू करने का है, जबकि सौमित्र योजना रेरा मंजूरी के बाद आएगी।

विज्ञापन
Lucknow: Two more residential schemes by the LDA and one by Awas Vikas will be launched soon; find out the rat
LDA लाएगा आवासी योजना। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की दो और आवास विकास परिषद की एक आवासीय योजनाएं जल्द लॉन्च होंगी। इन योजनाओं से छह लाख से अधिक आबादी को आवासीय सुविधा का लाभ मिलेगा। तीनों योजनाओं में जमीन की कीमत करीब 2,500 रुपये प्रति वर्ग फीट तक रहेगी।

विज्ञापन


एलडीए की नैमिष नगर और वरुण विहार योजनाएं लॉन्च होने वाली हैं। नैमिष नगर सीतापुर रोड पर स्थित है, जबकि वरुण विहार आगरा एक्सप्रेसवे पर है। ये दोनों योजनाएं मूल रूप से 30 जून को लॉन्च होनी थीं, मगर 22 जून को अलीगंज की एक बिल्डिंग में हुए अग्निकांड के कारण लॉन्चिंग स्थगित कर दी गई थी। अब एलडीए अगले एक महीने के अंदर इन योजनाओं को लॉन्च करने की तैयारी में है।

विज्ञापन

 

 

लेआउट संशोधन के बाद रेरा में आवेदन किया जाएगा

वहीं, आवास विकास परिषद अपनी सौमित्र आवासीय योजना अगले दो महीने के अंदर लॉन्च करेगा। यह योजना सुल्तानपुर रोड पर न्यू जेल रोड के पास स्थित है। परिषद इस योजना के लिए रेरा पंजीकरण कराने की तैयारी कर रहा है। पंजीकरण में कोई अड़चन न आए, इसके लिए लेआउट को संशोधित किया जा रहा है। 

आवास विकास परिषद के मुख्य अभियंता डीबी सिंह ने बताया कि लेआउट संशोधन के बाद रेरा में आवेदन किया जाएगा। रेरा में पंजीकरण में लगभग एक महीने का समय लगता है। इन योजनाओं का मुख्य लक्ष्य बड़ी आबादी को किफायती आवासीय विकल्प उपलब्ध कराना है। 

 

लॉन्च करने की तैयारी शुरू 

एलडीए के वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि कोशिश तो यह है कि 15 अगस्त से पहले ही नैमिष नगर और वरुण विहार आवासीय योजना लॉन्च हो जाए। उसके बाद वेलनेस सिटी योजना को लॉन्च करने की तैयारी शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed