{"_id":"66322fb5b936ce7b5f0209be","slug":"lucknow-two-labourers-fall-into-a-sewer-hole-in-lucknow-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: सीवर सफाई के दौरान दो मजदूरों की गड्ढे में गिरकर मौत, दो इंजीनियर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: सीवर सफाई के दौरान दो मजदूरों की गड्ढे में गिरकर मौत, दो इंजीनियर निलंबित
Thu, 02 May 2024 01:49 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 May 2024 01:49 PM IST
सार
सीवर की सफाई के दौरान गड्ढे में गिरे दोनों मजदूरों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया है। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
रेस्क्यू करती टीम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मजदूर दिवस पर मंगलवार को रेजीडेंसी के सामने नई सीवर लाइन में सफाई के दौरान जहरीली गैस के चलते दो मजदूरों की मौत हो गई। मरने वाले पिता-पुत्र सीतापुर के रहने वाले हैं। सीवर लाइन बिछाने वाले ठेकेदार ने बिना सुरक्षा उपकरणों के ही मजदूरोंं को सफाई के लिए उतार दिया था। जल निगम प्रशासन ने ठेेकेदार के खिलाफ वजीरगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मामले में दो इंजीनियर निलंबित कर दिए गए हैं। जल निगम शहरी के प्रबंधक निदेशक राकेश मिश्रा ने सहायक अभियंता मुनिस अली और अवर अभियंता गुडलक वर्मा को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
जल निगम ने रेजीडेंसी के सामने वाली रोड पर करीब तीन साल पहले सीवर लाइन बिछाई है। यह अभी चालू नहीं हुई है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे उसमें पड़ी मिट्टी की सफाई का काम ठेकेदार फर्म केके स्पन कंपनी करा रही थी। आसपास के लोगों ने बताया कि सफाई के लिए तीन मजदूर आए थे।
विज्ञापन
दो सीवर लाइन में उतरे और एक ऊपर ही रहा। जो मजदूर नीचे उतरे वह सीवर लाइन की जहरीली गैस से बेहोश होकर गिर गए। यह देख ऊपर वाले मजदूर ने चिल्लाना शुरू किया। जिसके बाद पास से ही कुछ वकील व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस, फायर विभाग, नगर निगम, जलकल विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे।
इसके अलावा एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची। इन सबके बीच करीब डेढ़ घंटे तक मजदूर चैंबर मेंं ही पड़े रहे। उनको निकालने के बाद एक को बलरामपुर अस्पताल और दूसरे को ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मरने वालों की पहचान सीतापुर के कमलापुर थाने के सरवर गांव के सोबरन यादव (55) और उसके पुत्र सुशील यादव (32) के रूप में हुई है।