फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Two groups of eunuchs clashed, one's condition is critical, accused of trying to burn the car by pouring petrol

लखनऊ : किन्नरों के दो गुट भिड़े, एक की हालत गंभीर, गाड़ी पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश का आरोप

Thu, 03 Mar 2022 06:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 03 Mar 2022 06:51 PM IST
सार

वसूली को लेकर हुए इस विवाद में संजना, सोनी व पप्पू के गुट में मारपीट हुई। संजना ने पप्पू गुट पर जानलेवा हमला और गाड़ी पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगाया है। हमले में चोटिल संजना को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Lucknow: Two groups of eunuchs clashed, one's condition is critical, accused of trying to burn the car by pouring petrol
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

दो किन्नरों के गुट बृहस्पतिवार दोपहर को कैंट इलाके के घुसियाना में आपस में भिड़ गये। वसूली को लेकर हुए इस विवाद में संजना, सोनी व पप्पू के गुट में मारपीट हुई। संजना ने पप्पू गुट पर जानलेवा हमला और गाड़ी पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगाया है। हमले में चोटिल संजना को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं संजना पर हमले से नाराज गुट ने हमलावरों पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले तो शांत कराने की कोशिश की। फिर सीमा विवाद में उलझ गई। अधिकारियों को जानकारी हुई तो कैंट पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन


संजना के मुताबिक वह अपने एरिया में साथियों के साथ थी। इस बीच किन्नर पप्पू गुट के तीन से चार लोग दो बाइक से पहुंचे उन्होंने गाली-गलौज की और हमला बोल दिया। हमले के दौरान पप्पू गुट के लोगों ने गाड़ी पर पेट्रोल  फेंक दी और जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह बचकर वहां से भागी। शोर सुनकर जबतक आस पड़ोस के लोग दौड़े हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही संजना की साथी सोनी, गुरु और अन्य लोग आ गए। उन्होंने हमलावरों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। हमले के दौरान संजना की हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। प्रभारी निरीक्षक कैंट शिवचरन लाल के मुताबिक क्षेत्र में वसूली को लेकर दोनों गुटों में मारपीट हुई है। संजना ने पप्पू गुट के लोगों के ऊपर पेट्रोल फेंकने का आरोप लगाया है। अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंट व पीजीआई में उलझा रहा मामला
किन्नर सोनी के मुताबिक विवाद होने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। मौके पर कैंट पुलिस पहुंची। वहां पहुंचने के बाद पुलिस ने पीजीआई थानाक्षेत्र का मामला बताकर टालमटोल शुरू किया। पीड़ित पीजीआई थाने पहुंचे। वहां पता चला कि कैंट थानाक्षेत्र का मामला है। इस दौरान पुलिस  टालमटोल करती रही। जब मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो अधिकारियों को जानकारी हुई। जिसके बाद कैंट पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed