फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Two girls from Uzbekistan were staying in an apartment after getting plastic surgery done, did not ge

लखनऊ: प्लास्टिक सर्जरी कराकर अपार्टमेंट में ठहरी थीं उज्बेकिस्तान की दो युवतियां, नहीं मिले वीजा-पासपोर्ट

Sat, 21 Jun 2025 09:39 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 21 Jun 2025 09:39 PM IST
सार

Foreign girls in Lucknow: लखनऊ में दो विदेशी युवतियों के प्लास्टिक सर्जरी करवाकर रहने का मामला सामने आया है। इन दोनों युवतियों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Lucknow: Two girls from Uzbekistan were staying in an apartment after getting plastic surgery done, did not ge
अवैध रूप से रहती मिलीं दो विदेशी युवतियां। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में न्यू हजरतगंज अपार्टमेंट के कमरा नंबर 527 से उज्बेकिस्तान की दो युवतियों को पकड़ा गया है। दोनों अवैध रूप से यहां रह रही थीं और पहचान छिपाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करा ली थी। सुशांत गोल्फ सिटी थाने के दरोगा महेश कुमार सिंह की तहरीर पर सर्जरी करने वाले डॉक्टर डाॅ. विवेक गुप्ता और शरण देने वाले त्रिजिन राज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


दरोगा महेश कुमार सिंह के मुताबिक, फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) की टीम ने न्यू हजरतगंज के कमरा संख्या 527 में विदेशी लोगों के अवैध रूप से ठहरे होने की दी थी। इसमें बताया था ये लोग बिना किसी को सूचना दिए धोखाधड़ी करके अपने आर्थिक लाभ के लिए ठहराए गए हैं, जो अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारकर फ्लैट से दो विदेशी युवतियों को पकड़ा, जो यहां 18 जून से ठहरी थीं। दोनों से पासपोर्ट और वीजा मांगा गया। दोनों ने अपना नाम होलिडा और नीलोफर बताया, लेकिन पासपोर्ट या वीजा के बारे में कुछ नहीं बताया। छानबीन में पता चला कि दोनों उज्बेकिस्तान की रहने वाली हैं। शुरू में दोनों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और कहा कि करीब दो साल पहले उनके पासपोर्ट व वीजा से संबंधित दस्तावेज खो गए थे। पुलिस ने जब शिकायत की कॉपी मांगी तो दोनों ने चुप्पी साध ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

सख्ती से हुई पूछताछ तो बताए साथियों के नाम

महिला पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि उन्होंने दस्तावेज खोने की शिकायत करने के लिए अपने साथी लोला कायूमोवा व त्रिजिन राज से कहा था। दोनों ने शिकायत दर्ज कराई थी या नहीं, इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। बाद में युवतियों ने कहा कि लोला कायूमोवा काफी समय से भारत में रह रही है। उसी के सहयोग से दोनों व अन्य कई युवतियां भारत आई थीं।

महिला साथी ने ही कराई थी डॉक्टर से मुलाकात
पूछताछ में युवतियों ने बताया कि लोला कायूमोवा के माध्यम से उनकी मुलाकात डाॅ. विवेक गुप्ता से हुई थी। डॉ. विवेक पत्रकारपुरम एवं अहिमामऊ में मिनर्वा क्लीनिक के नाम से अस्पताल चलाते हैं। उन्होंने ही दोनों की प्लास्टिक सर्जरी की थी। इसके लिए मोटी रकम ली थी और उनसे पहचान पत्र भी नहीं मांगा था। लोला कायूमोवा ने ही दोनों की मुलाकात त्रिजिन राज से कराई थी।

त्रिजिन ओमेक्स आर-1 में फ्लैट संख्या 104 एवं 1103 में रहता है। त्रिजिन को लोग अर्जुन राणा के नाम से भी जानते हैं। त्रिजिन और डॉ. विवेक ने दोनों को फ्लैट में ठहराया था। डीसीपी निपुण अग्रवाल के मुताबिक, एफआरआरओ की टीम दोनों युवतियों को अपनी निगरानी में रखकर जांच कर रही है। पुलिस आरोपी डाॅ. विवेक और त्रिजिन राज की तलाश कर रही है। आरोपियों ने मिलीभगत कर न केवल विदेशी महिलाओं की पहचान छिपाई, बल्कि उन्हें अवैध रूप से आश्रय भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed