फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Two employees of Chandan Hospital accused of embezzling Rs 31.33 lakh

Lucknow: चंदन अस्पताल के दो कर्मचारियों पर 31.33 लाख के गबन का आरोप, ऑडिट के दौरान सामने आया खेल

Thu, 01 Jan 2026 07:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 01 Jan 2026 07:50 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ के चंदन अस्पताल में आंतरिक ऑडिट में 31 लाख से ज्यादा के गबन का खुलासा हुआ है। मामले में आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

विज्ञापन
Lucknow: Two employees of Chandan Hospital accused of embezzling Rs 31.33 lakh
- फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के विभूतिखंड स्थित चंदन अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी आलोक सिंह ने दो कर्मचारियों पर 31.33 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया है। विभूतिखंड पुलिस ने डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


अस्पताल में प्रबंधकीय पद पर कार्यरत बाराबंकी निवासी अरुण कुमार चौधरी और बहराइच निवासी पंकज कुमार मौर्य पर डायग्नोस्टिक विभाग में 31.33 लाख रुपये के गबन का आरोप है। यह मामला 28 अगस्त को अस्पताल की आंतरिक ऑडिट के दौरान सामने आया।
विज्ञापन


आरोप है कि दोनों कर्मचारियों ने मिलकर बिना बिलिंग के सैंपल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को दरकिनार किया। साथ ही, उन्होंने अस्पताल की सामग्री व संपत्ति का अनधिकृत गबन, दस्तावेज में हेराफेरी और जालसाजी भी की। अरुण कुमार पर अपने पद का दुरुपयोग कर अस्पताल को वित्तीय क्षति पहुंचाने का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच पूरी होने पर प्रशासनिक अधिकारी ने डीसीपी से दोनों आरोपियों की शिकायत की। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना दरोगा प्रदीप कुमार कर रहे हैं। दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उनके बयान और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed