{"_id":"637f0137e222af043116169a","slug":"lucknow-two-arrested-for-registering-doctor-with-fake-mark-sheet","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : फर्जी अंकपत्र से चिकित्सक का पंजीकरण कराने में दो गिरफ्तार, आयुर्वेद कॉलेज की लगाई थी फर्जी डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : फर्जी अंकपत्र से चिकित्सक का पंजीकरण कराने में दो गिरफ्तार, आयुर्वेद कॉलेज की लगाई थी फर्जी डिग्री
Thu, 24 Nov 2022 10:59 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 24 Nov 2022 10:59 AM IST
सार
रामपुर के खोद निवासी फुरकान अली और पिपलिया गोपाल का नरेंद्र कुमार शामिल हैं। दोनों ने धनवंतरि भवन स्थित कार्यालय में चिकित्सक पंजीकरण के लिए आवेदन किया था। दोनों ने जो प्रमाण पत्र और अंक पत्र लगाये थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएएमएस के फर्जी अंकपत्र से चिकित्सक का पंजीकरण कराने की कोशिश में दो जालसाजों को लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ आयुर्वेद तथा यूनानी तिब्बती चिकित्सा पद्धति बोर्ड के रजिस्ट्रार डॉ. अखिलेश कुमार वर्मा ने केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में रामपुर के खोद निवासी फुरकान अली और पिपलिया गोपाल का नरेंद्र कुमार शामिल हैं। दोनों ने धनवंतरि भवन स्थित कार्यालय में चिकित्सक पंजीकरण के लिए आवेदन किया था। दोनों ने जो प्रमाण पत्र और अंक पत्र लगाये थे। उनकी जांच कराई गई। दोनों ने अपने रजिस्ट्रेशन के लिए हिमालियन आयुर्वेद कॉलेज श्यामपुर ऋषिकेश की बीएएमएस की फर्जी अंक तालिका लगाई थी।
विज्ञापन
बोर्ड ने इसकी जांच कराई तो संस्थान ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इन दोनों नाम के किसी भी छात्र ने संस्थान से पढ़ाई नहीं की। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों को कार्यालय बुलाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों को मंगलवार की देर रात गिरफ्तार करते हुए बुधवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन