फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Two accused who fired bullets at property dealer arrested

Lucknow: प्रॉपर्टी डीलर पर गोलियां बरसाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी निकला चचेरा बहनोई

Mon, 26 May 2025 09:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 26 May 2025 09:38 PM IST
सार

लखनऊ सर्वोदय नगर में बाराबंकी के प्रॉपर्टी डीलर पर गोलियां बरसाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोलीकांड रविवार को हुआ था।

विज्ञापन
Lucknow: Two accused who fired bullets at property dealer arrested
प्रॉपर्टी डीलर की कार में फायरिंग के निशान (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

सर्वोदय नगर में खाना खिलाने को लेकर हुए विवाद के बाद बाराबंकी निवासी प्राॅपर्टी डीलर मुर्सलीन पर गोलियां बरसाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मुर्सलीन का चचेरा बहनोई भी है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल स्काॅर्पियो गाड़ी, एक पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। एडीसीपी पूर्वी पंकज कुमार सिंह का कहना है कि अन्य हमलावरों की तलाश जारी है।

विज्ञापन


एडीसीपी ने बताया कि वारदात में शामिल मुख्य आरोपी सेक्टर-7 विकासनगर निवासी अरशल गाजी और शिवपुरी कॉलोनी इंदिरानगर निवासी फैज अली को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी अरशल घायल मुर्सलीन का चचेरा बहनोई है। अरशल का साथी फैज हाल में ही जेल से छूटकर आया था। विभूतिखंड पुलिस ने पिछले साल उसे हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन


दोनों के खिलाफ गाजीपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाई है। फैज पर अलग-अलग थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं। मुर्सलीन पर भी दो एफआईआर हैं। मुर्सलीन के भाई बाराबंकी के बहरौली निवासी असलम ने मामले में अरशल, फैज, फैसल, समृद्ध, अजय, फैजल, शादाब व अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने बताए साथियों के नाम
पूछताछ में अरशल ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर में सर्वोदयनगर में बालाजी भोजनालय पर खाना खाने को लेकर मुर्सलीन से झगड़ा हुआ था। अरशल और उसके साथी मुर्सलीन की तलाश कर रहे थे। इसी बीच शाम के वक्त वह कार से जाते नजर आया। पीछा करने पर मुर्सलीन निर्माणाधीन बिल्डिंग की ओर भागा, लेकिन हमलावरों ने उसे दौड़ाकर गोली मार दी। मुर्सलीन को तीन गोलियां लगी थीं। पूछताछ में अरशल ने अपने साथियों फरमान, नदीम, समृद्ध और अनिमेष का नाम लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed