फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Truck hits tempo, two killed, ten injured, brother and sister killed in another accident

लखनऊ: ट्रक ने मारी टैंपो को टक्कर, दो की मौत, दस घायल, एक और हादसे में बाइक सवार भाई-बहन की मौत

Mon, 01 Apr 2024 09:33 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 01 Apr 2024 09:33 AM IST
सार

Lucknow: लखनऊ एसपीजीआई के सामने हुई एक सड़क दुघर्टना में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। एक अनियंत्रित ट्रक ने सवारियों से भरे टैंपो में टक्कर मार दी। बाद में उसने भागने की कोशिश भी की। 

विज्ञापन
Lucknow: Truck hits tempo, two killed, ten injured, brother and sister killed in another accident
मरने वाले दोनों व्यक्ति इसी टैंपो में सवार थे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में सोमवार सुबह 6 बजे एसजीपीजीआई के गेट पर विक्रम टैंपो को रायबरेली की तरफ से आ रहे कंटेनर ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। मरने वाले दोनों व्यक्ति टैंपो में सवार थे। इस घटना में 10 लोग घायल हो गए। सभी का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। 

विज्ञापन


विक्रम टैंपो जो तेलीबाग की तरफ से आ रहा था। वह मेन रोड से अस्पताल गेट की ओर मुड़ा तभी रायबरेली की तरफ से एक कंटेनर ट्रक जो की काफी स्पीड में था मुड़ते ही विक्रम टैंपो में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर मारने के बाद कंटेनर ट्रक भाग निकला जिसे पीछा करके उतरेठिया चौराहे के पास रोक लिया गया।
विज्ञापन


विक्रम टैंपो में 10 लोग सवार थे। टक्कर के बाद चीख पुकार मच गई घायलों को तत्काल एपेक्स ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां उनका इलाज शुरू हुआ। जिसमें ऋतुराज चौधरी उम्र 62 वर्ष और कृष्णा प्रसाद गुप्ता 26 वर्ष मोतीहारी बिहार निवासी की मौत हो गई। घटना में घायल हुए लोगों नधुनी राम ,राजकुमारी पसामू, वंश गोपाल, शिव प्रकाश सिंह, ओम प्रकाश यादव, प्रीतम सिंह यादव, मनोज कुमार, अंजलि, आलोक कुमार और नित्यानंद का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत
लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र में हरदौरपुर गांव के पास रविवार शाम सात बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार बहन-भाई को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। बीकेटी के प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रैथा बीरमपुर गांव निवासी 21 वर्षीय अमित कश्यप रविवार को 19 वर्षीय बहन सीमा कश्यप के साथ शिवपुरी गांव से थ्रेसर से सरसों की फसल काटने गए थे। देर शाम भाई-बहन बाइक से घर लौट रहे थे।


हरदौरपुर गांव के पास आउटर रिंग रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने अमित की बाइक में टक्कर मार दी। इससे भाई-बहन सड़क पर गिर गए। सीमा ट्रैक्टर से कुचल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीमा और अमित को सौ बेड के अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने सीमा को मृत घोषित कर दिया। घायल अमित को ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया। मगर रास्ते में ही अमित की भी मौत हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसा करने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed