फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Traffic diversion on Eid Ul Fitr in Old Lucknow.

Eid ul Fitr: ईद-उल-फितर पर पुराने लखनऊ में बदला रहेगा यातायात, इस तरह रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

Tue, 09 Apr 2024 01:51 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 09 Apr 2024 01:51 PM IST
सार

चांद के दीदार के अनुसार बुधवार या बृहस्पतिवार को ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। पुराने लखनऊ में सुबह पांच बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक डायवर्जन जारी रहेगा।

विज्ञापन
Lucknow: Traffic diversion on Eid Ul Fitr in Old Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईद-उल-फितर के मौके पर पुराने लखनऊ में ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। चांद के दीदार के बाद ईद बुधवार या बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी। त्योहार के दिन सुबह पांच बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक पुराने लखनऊ में डायवर्जन रहेगा।

विज्ञापन


ऐसी रहेगी व्यवस्था
- डालीगंज क्रॉसिंग तिराहे की तरफ से कोई भी यातायात पक्के पुल की ओर नहीं जाएगा। यह डालीगंज क्रॉसिंग ओवरब्रिज से बाएं मुड़कर चौराहा नंबर 8 निरालानगर से आईटी की ओर जा सकेगा।
विज्ञापन

- पक्का पुल खदरा साइड तिराहे से यातायात पक्का पुल (टीले वाली मस्जिद) की ओर नहीं जा सकेगा। यह पक्का पुल से पहले तिराहे से बंधा रोड या नया पक्कापुल होकर जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बृजभूषण ने ठुकराया भाजपा का ये प्रस्ताव, इस सीट पर फंसा पेच... अब पार्टी को कोर्ट के फैसले का इंतजार

ये भी पढ़ें - चुनावी 'धनतेरस' में नेताओं वाली गाड़ियों ने तोड़े बिक्री के रिकॉर्ड, जनवरी से मार्च के बीच इतनी कार बिकीं


- हरदोई रोड या बालागंज की ओर से आने वाले बड़े वाहन, बसें बड़ा इमामबाड़ा या टीले वाली मस्जिद की तरफ नहीं जा सकेंगी। ये कोनेश्वर चौराहे से दाएं चौक चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौराहा होकर जा सकेंगी।

- कोनेश्वर चौराहे से घंटाघर होकर बड़े इमामबाड़े की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा। यह कोनेश्वर चौराहे से चौक चौराहा, मेडिकल क्रॉस (कमला नेहरू) चौराहा, शाहमीना तिराहा या नींबू पार्क, नया पुल होकर जा सकेगा।

- नींबू पार्क चौराहे की ओर से बड़ा इमामबाड़े व टीले वाली मस्जिद की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। यह कोनेश्वर चौराहा या नींबू पार्क के पीछे नया पुल होकर जा सकेगा।

- नींबू पार्क ओवरब्रिज से उतरने वाला ट्रैफिक रूमी गेट की तरफ नहीं जाएगा। यह चौक चौराहा, ठाकुरगंज होकर या चरक चौराहा होकर जाएगा।

- चौक चौराहे की ओर से नींबू पार्क चौराहे की तरफ यातायात नहीं जाएगा। यह कोनेश्वर चौराहा या मेडिकल क्रॉस चौराहा होकर जा सकेगा।

- मेडिकल क्रॉस चौराहे की तरफ से फूलमंडी, खुन-खुन जी गर्ल्स कॉलेज होकर नींबू पार्क चौराहे की ओर से यातायात नहीं जाएगा। यह मेडिकल कॉलेज चौराहा, चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होकर जा सकेगा।

- शाहमीना तिराहे से पक्का पुल टीले वाली मस्जिद की ओर ट्रैफिक नहीं जा सकेगा। यह मेडिकल कॉलेज, डालीगंज पुल, आईटी होकर जाएगा।

- डालीगंज पुल से सीतापुर रोड की ओर जाने वाले वाहन पक्का पुल की ओर नही जा सकेंगे। ये आईटी चौराहा, कपूरथला, पुरनिया होकर जाएंगे।

- शाहमीना तिराहे से कैसरबाग के रास्ते हरदोई रोड की ओर जाने वाली बसें पक्का पुल की तरफ नहीं जा सकेंगी। ये शाहमीना तिराहे से मेडिकल कॉलेज चौराहा, चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होकर जा सकेंगी।


- एवरेडी तिराहे से मिल एरिया की ओर कोई भी बड़े वाहन नहीं जा सकेंगे। ये मवैया ओवरब्रिज या लंगडा फाटक ओवरब्रिज, राजाजीपुरम होकर जा सकेंगे।

- मिल एरिया से बुलाकी अड्डा की तरफ तुलसीदास मार्ग पर नमाज में शामिल होने वालों के अलावा कोई वाहन नहीं जाएगा।

- बुलाकी अड्डा तिराहे से लाल माधव (हैदरगंज) की ओर नमाज में शामिल होने वाले वाहनों के अलावा कोई नहीं जा सकेगा।

- लाल माधव तिराहे से ईदगाह की तरफ नमाज में शामिल होने वाले वाहनों के अतिरिक्त कोई वाहन नहीं जाएगा।

- नाका से ऐशबाग की ओर नमाज में सम्मिलित होने वाले वाहनों के अतिरिक्त कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। बाकी रकाबगंज पुल, नत्था तिराहा, मवैया होकर जा सकेंगे।

- यहियागंज से ईदगाह ऐशबाग की तरफ नमाज में शामिल होने वाले वाहनों के अतिरिक्त कोई वाहन नहीं जाएगा।

- यहियागंज वाटर वर्क्स रोड की ओर से ऐशबाग ईदगाह की ओर नमाज में शामिल होने वाले वाहनों के अलावा कोई भी नहीं जा सकेगा। बाकी यातायात यहियागंज तिराहे से नक्खास तिराहा होकर जा सकेगा।

- रकाबगंज पुल चौराहे से ट्रैफिक नक्खास, यहियागंज नहीं जा सकेगा। यह नाका, मेडिकल कॉलेज होकर जाएगा।

- ऐशबाग पुल के नीचे नाका की तरफ से आने वाला यातायात ऐशबाग ओवरब्रिज होते हुए ऐशबाग चौकी होकर ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा। यह पुल के नीचे से ही वापस मोतीनगर होकर जाएगा।

- राजेन्द्रनगर चौराहे से सामान्य यातायात ऐशबाग ओवरब्रिज की ओर होते हुए ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा। यह मोतीनगर होकर जाएगा।

- बाबूलाल हलवाई व मास्टर कन्हैया लाल रोड से ईदगाह की ओर कोई वाहन नहीं जा सकेगा। बाबूलाल हलवाई चौराहा से जा सकेंगे।

- रस्तोगी इंटर कॉलेज (कपूर मोर्टस) तिराहे से वाहन ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जाएंगे।

- पीली कॉलोनी के अंदर से कई मार्ग ऐशबाग ईदगाह की ओर आते हैं। यहां से यातायात इस मार्ग पर नहीं आएगा।

- एसएन मिश्रा द्वार तिराहे से ऐशबाग ईदगाह की ओर यातायात नहीं जा सकेगा।

- मोतीझील कॉलोनी से ऐशबाग ईदगाह की ओर कोई भी यातायात नहीं जा सकेगा।

- अन्जुमन चौराहा से ऐशबाग ईदगाह की ओर कोई वाहन नहीं जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed