फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Traffic around Hazratganj area will be affected on New Year's Day; diversions will be implemented fro

लखनऊ: नए साल पर बदला रहेगा हजरतगंज इलाके के आसपास का ट्रैफिक, 31 दिसंबर से लागू हो जाएगा डायवर्जन

Mon, 29 Dec 2025 10:03 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 29 Dec 2025 10:03 PM IST
सार

Traffic in Hazratganj: राजधानी में नए साल को लेकर हजरतगंज व आसपास के इलाके में यातायात परिवर्तित रहेगा। कई रास्तों में नो एंट्री रहेगी। 
 

विज्ञापन
Lucknow: Traffic around Hazratganj area will be affected on New Year's Day; diversions will be implemented fro
नए साल के जश्न को देखते हुए बदला रहेगा ट्रैफिक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 राजधानी में नए साल को लेकर हजरतगंज व आसपास के इलाके में यातायात परिवर्तित रहेगा। यह बदलाव 31 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से एक जनवरी तक लागू रहेगा। इमेरजेंसी की स्थिति में एंबुलेंस, शव वाहन, फायर ब्रिगेड और स्कूली वाहनों को पुलिस निकलवाएगी। इसके लिए लोग ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन


- महानगर, गोमतीनगर और राणा प्रताप मार्ग की ओर से आने वाला यातायात सिकंदरबाग चौराहे से सहारागंज माॅल व चिरैयाझील तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात सप्रू मार्ग तिराहे से दाएं डनलप तिराहे से दाएं सहारागंज तिराहा होते हुए सहारागंज माॅल पार्किग तक जा सकेगा।
विज्ञापन

- सहारागंज तिराहे से कोई भी यातायात डनलप तिराहे, पुलिस आयुक्त आवास, सप्रू मार्ग तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह सिकंदरबाग चौराहे से दाएं मुड़कर सप्रू मार्ग होकर जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डनलप तिराहे, पुलिस आयुक्त आवास से कोई भी यातायात सेंट फ्रांसिस, बैंक ऑफ इंडिया, अल्का तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह सहारागंज, सप्रू मार्ग होकर को जा सकेगा।
- हजरतगंज चौराहे से कोई भी यातायात अल्का तिराहा या मेफेयर तिराहा होते हुए परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह यातायात सप्रू मार्ग तिराहे से बाएं डनलप तिराहा, सहारागंज तिराहा से बाएं चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका होकर जा सकेगा। इसके अलावा मल्टीलेबल पार्किंग, हजरतगंज जाने वाले वाहन मल्टीलेबल पार्किंग इन गेट से मल्टीलेबल पार्किंग तक ही जा सकेंगे।

Trending Videos

चारबाग से परिवर्तन चौक में हुआ ये बदलाव

- चारबाग से हजरतगंज चौराहा होते हुए परिवर्तन चौक की तरफ यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात हुसैनगंज चौराहे से बाएं ओडियन सिनेमा कैसरबाग होकर जा सकेगा।
- अलीगंज या महानगर व कैसरबाग से परिवर्तन चौक होकर आने वाला कोई भी यातायात हिन्दी संस्थान तिराहे के आगे मेफेयर तिराहे, हजरतगंज चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात स्टेडियम तिराहे से बाएं मुड़कर चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका, सिकंदरबाग या परिवर्तन चौक, सफेद बारादरी से कैसरबाग के रास्ते जा सकेगा।
- लालबाग की ओर से बाल्मिकी तिराहे की ओर आने वाले वाहन बाल्मिकी तिराहे से दाएं नहीं जा सकेंगे। ये बाल्मिकी तिराहे से बाएं डीएम आवास, प्रेस क्लब, परिवर्तत चौक की ओर जा सकेंगे। - नवल किशोर रोड, लीला टाॅकिज तिराहे से कोई भी यातायात बैंक ऑफ इंडिया तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह आयकर भवन तिराहा, सेंट लाॅरेन्स काॅलोनी होकर जा सकेगा।
- लालबाग चौराहे से कोई भी यातायात मेफेयर, अल्का तिराहे की ओर नहीं जाएगर। यह कैपिटल तिराहा होकर जा सकेगा।
- महानगर की तरफ से आने वाली रोडवेज, सिटी बसें सिकंदरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगी। ये बसें संकल्प वाटिका तिराहे से बैकुंठ धाम तिराहा, गंधी सेतु (1090) चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा होकर जाएंगी। - अयोध्या रोड की तरफ से कैसरबाग बस अड्डा आने-जाने वाली बसें सिकंदरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगी। ये पीएनटी (बालू अड्डा) तिराहे से दाएं, बैकुंठ धाम तिराहा से बाएं, संकल्प वाटिका ओवर ब्रिज, लक्ष्मण मेला बंधा चिरैयाझील चौराहे से दाएं, मोतीमहल तिराहे से बाएं केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहे से दाएं, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, क्लार्क अवध तिराहा, सीडीआरआई तिराहा होकर जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed