फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Tourists will not be able to see Imambara till May 31

लखनऊ : पर्यटक अब 31 मई तक नही कर सकेंगे इमामबाड़े का दीदार 

Thu, 13 May 2021 01:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 13 May 2021 01:51 PM IST
सार

कोरोना काल मे अब पर्यटक ऐतिहासिक बाद इमामबाड़ा सहित शहर की ऐतिहासिक इमारतों का दीदार 31 मई तक नही कर सकेंगे।

विज्ञापन
Lucknow: Tourists will not be able to see Imambara till May 31
बड़ा इमामबाड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल मे अब पर्यटक ऐतिहासिक इमामबाड़ा सहित शहर की ऐतिहासिक इमारतों का दीदार 31 मई तक नही कर सकेंगे। कोरोना वायरस बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण भारत सरकार ने संरक्षित इमारतों को 31 मई तक बंद करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के आदेश पर राजधानी के ऐतिहासिक इमारतें बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, पिक्चर गैलरी, शाहनजफ इमामबाड़ा, रेजीडेंसी सहित सभी संरक्षित इमारतों को 16 अप्रैल से 15 मई तक पर्यटको के लिए बंद किया गया था। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग भारत सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए अब सभी ऐतिहासिक इमारतों को 31 मई तक के लिए बंद करने के आदेश जारी किए है। 
विज्ञापन


उप जिलाधिकारी एवं हुसैनाबाद ट्रस्ट के प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि अभी तक इमामबाड़े आदि को खोलने का कोई निर्णय नहीं लिया गया था। पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग का आदेश आने के बाद ऐतिहासिक इमारतें पर्यटकों के लिये पूर्व की भांति बंद रहेंगी। विभाग जब इन्हें खोलने के आदेश देगा तब ही इन्हें खाेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed