फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Today Chief Minister Yogi will give appointment letters to 2,425 head nurses and 13 pharmacists

Lucknow: 2,425 मुख्य सेविकाओं और 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम योगी, लोकभवन में कार्यक्रम

Wed, 27 Aug 2025 10:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 27 Aug 2025 10:54 AM IST
सार

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की निदेशक सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। यह कदम आंगनबाड़ी तंत्र को न सिर्फ मजबूत करेगा बल्कि महिला-बाल विकास सेवाओं को नई ऊर्जा देगा। 

विज्ञापन
Lucknow: Today Chief Minister Yogi will give appointment letters to 2,425 head nurses and 13 pharmacists
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बाल विकास एंव पुष्टाहार विभाग में नवचयनित 2,425 मुख्य सेविकाओं और 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की निदेशक सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। यह कदम आंगनबाड़ी तंत्र को न सिर्फ मजबूत करेगा बल्कि महिला-बाल विकास सेवाओं को नई ऊर्जा देगा। 

विज्ञापन


समारोह में महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतिभा शुक्ला भी उपस्थित रहेंगी। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने आठ वर्षों में जिला कार्यक्रम अधिकारी के 6 पदों और बाल विकास परियोजना अधिकारी के 200 से अधिक पदों पर लोक सेवा आयोग के जरिए पदोन्नति पूरी की गई। 
विज्ञापन


75 जनपदों में 19,424 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती हो चुकी है, जबकि 3000 से अधिक सहायिकाओं को कार्यकत्री पद पर प्रमोशन दिया गया। मिनी आंगनबाड़ी की 22,290 कार्यकत्रियों को मुख्य में तब्दील कर उनका मानदेय 5500 से बढ़ाकर 8000 रुपये किया गया। दो साल पहले 320 मानदेय कर्मियों को नियमित सेवा में लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले आठ साल में 182 मृतक मुख्य सेविकाओं के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति देकर कनिष्ठ सहायक और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर तैनाती दी गई। 20 साल बाद मुख्य सेविकाओं (समूह ‘ग’) को समूह ‘ख’ के 197 बाल विकास परियोजना अधिकारी पदों पर पदोन्नत किया गया। इस साल 20,000 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की पारदर्शी भर्ती भी की गई, जो विभाग की मेहनत को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed