फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow to Hapur and Lucknow to Saharanpur special train will run for competitive examinations on December 19 and 20

19 एवं 20 दिसंबर को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलेगी लखनऊ से हापुड़ और लखनऊ से सहारनपुर स्पेशल ट्रेन

Fri, 18 Dec 2020 06:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 18 Dec 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Lucknow to Hapur and Lucknow to Saharanpur special train will run for competitive examinations on December 19 and 20
train - फोटो : अमर उजाला
उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के द्वारा 19 एवं 20 दिसंबर को आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन हापुड़ और सहारनपुर से शुक्रवार को शुरू किया किया गया है। यह ट्रेन लखनऊ से हापुड़ और लखनऊ से सहारनपुर के बीच चलेंगी। सीनियर डीसीएम जगतोष शुक्ला के अनुसार आरक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया, जिसमें द्वितीय श्रेणी के 16 और एसएलआर सहित कुल 18 कोच होंगे।
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 04304/04303) हापुड़-लखनऊ-हापुड़ (04304 हापुड़ – लखनऊ 19 दिसंबर और 04303 लखनऊ –हापुड़ ) से 19  व 20 दिसंबर को चलेगी। हापुड़ से यह ट्रेन शाम 6:10 पर चलेगी और आधी रात के बाद रात 3:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यह गजरौला, अमरोहा, मुरादाबाद, चंदौसी, बरेली कैंट, शाहजहांपुर, हरदोई, बालामऊ होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। शाम 7:00 बजे हापुड़ के लिए रवाना होगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर (04306/04305) सहारनपुर-लखनऊ-सहारनपुर (04306 सहारनपुर-लखनऊ स्टेशन 19 दिसम्बर और  04305 लखनऊ-सहारनपुर) 19 व 20 दिसम्बर को दोनों तरफ से चलेंगी। ये ट्रेन शाम 6.30 बजे सहारनपुर से चलकर सुबह 4.50 बजे लखनऊ पहुचेगी। यह रूड़की, लक्सर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, सियोहरा, कांठ, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, बालामऊ होते हुए लखनऊ पहुंच करके शाम 6.10 सहारनपुर के लिए वापस जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed