फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow to gorakhpur vande bharat train regular from 9 july

वंदे भारत एक्सप्रेस: आम जनता के लिए रविवार से चलेगी ट्रेन, जानिए टाइमिंग, टिकट का रेट और प्लेटफॉर्म

Sat, 08 Jul 2023 10:56 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 08 Jul 2023 10:56 PM IST
सार

लखनऊ से गोरखपुर को चलने वाली ट्रेन वंदे भारत रविवार से नियमित चलनी शुरू हो जाएगी। यह ट्रेन सप्ताह में सिर्फ एक दिन शनिवार को नहीं चलेगी। 

विज्ञापन
lucknow to gorakhpur vande bharat train regular from 9 july
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ से गोरखपुर के बीच सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार से पटरी पर उतर आएगी। चारबाग स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर नौ से यह ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन में आठ कोच होंगे और टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। हालांकि, अभी काफी संख्या में सीटों की संख्या खाली है।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गत दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रेन को गोरखपुर में हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया। यह ट्रेन सप्ताह में शनिवार छोड़कर छह दिन चलेगी। यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नौ पर पहुंचना होगा। 
विज्ञापन


चारबाग रेलवे स्टेशन से ट्रेन रवाना होने के बाद ट्रेन मल्हौर, बाराबंकी, अयोध्या, मनकापुर, गोंडा व बस्ती के रास्ते गोरखपुर पहुंचेगी। इसी रास्ते ट्रेन वापस लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन आएगी। सफर के दौरान यात्रियों को पानी की बोतल से लेकर नाश्ता व खाना तक मिलेगा। ट्रेन का किराया खाने के साथ चेयरकार में 1005 रुपये व बगैर खाने के आठ सौ रुपये है। वहीं एग्जीक्यूटिव क्लास में यह 1775 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है ट्रेन की टाइमिंग

वंदे भारत एक्सप्रेस चारबाग रेलवे स्टेशन से शाम 7:15 बजे रवाना होगी। 02549 वंदे भारत एक्सप्रेस गोरखपुर से सुबह 6.05 बजे चलकर बस्ती, अयोध्या होते हुए लखनऊ 10.20 बजे पहुंचेगी। वापसी में 02550 लखनऊ गोरखपुर वंदे भारत लखनऊ से शाम 7.15 बजे चलकर अयोध्या रात 9.15 बजे, बस्ती 10.30 बजे रूककर गोरखपुर रात 11.25 बजे पहुंचेगी।

25 फीसदी तक किराया हो सकता है कम

रेलवे बोर्ड वंदे भारत सहित एसी चेयरकार व अन्य ट्रेनों में किराया कम करने की योजना लेकर आया है। इसके तहत वंदे भारत का किराया 25 प्रतिशत तक कम हो सकता है। एसी चेयर का किराया बेसिक किराया घटाया जाएगा। इस योजना के तहत उन ट्रेनों का किराया भी कम होगा, जिसमें ऑक्यूपेंसी कम है, यात्री नहीं मिल रहे। इसके लिए रेलवे अफसरों ने मंथन शुरू कर दिया है। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली डबलडेकर ट्रेन भी इस योजना में शामिल हो सकती है।


इतनी सीटें खाली हैं ट्रेन  में

लखनऊ से गोरखपुर जाने वाली वंदे भारत में रविवार को 255 सीटें खाली हैं। इसके बाद दस को 348, ग्यारह को 361, बारह को 389, तेरह को 390 व 14 को 389 सीटें खाली हैं। इसी क्रम में इन तारीखों पर एग्जीक्यूटिव क्लास में 12, 21, 23, 25, 32 व 30 सीटें रिक्त हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed