फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow to Ayodhya journey will be in short time.

Lucknow to Ayodhya: लखनऊ से अयोध्या के रेल सफर में बचेगा समय, सिर्फ डेढ़ घंटे में पूरी होगी यात्रा

Sun, 12 Jun 2022 04:18 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्ट, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्ट, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 12 Jun 2022 04:18 PM IST
सार

रेलवे बोर्ड सदस्य ने लखनऊ-मल्हौर और बाराबंकी-अयोध्या तक यात्री सुविधाएं परखीं। निरीक्षण में यात्रियों की सुविधा और समयबद्घ संचालन पर जोर दिया गया।

विज्ञापन
Lucknow to Ayodhya journey will be in short time.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : i stock

विस्तार

लखनऊ से अयोध्या के बीच ट्रेन का सफर अब और भी सुरक्षित होगा। महज डेढ़ घंटे में यह सफर पूरा हो सकेगा, जबकि अभी ढाई से तीन घंटे तक लग जाते हैं। इसे लेकर लखनऊ से मल्हौर होते हुए बाराबंकी के रास्ते अयोध्या तक डबलिंग के कार्यों को परखने के लिए रेलवे बोर्ड सदस्य (इंफ्रास्ट्रक्चर) सुधांशु शर्मा लखनऊ दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का भी जायजा लिया।

विज्ञापन


सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि मल्हौर से बाराबंकी के बीच नई लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। साथ ही अयोध्या रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक बनाने का कार्य भी जारी है। निरीक्षण में यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षित रेल यात्रा और समयबद्ध ट्रेनों के संचालन पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


मौके पर डीआरएम सुरेश कुमार सपरा सहित अन्य आला अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने लखनऊ, मल्हौर, बाराबंकी, अयोध्या रेलखंड पर चल रहे दोहरीकरण के कामों का विंडो ट्रेलिंग से जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच सभी व्यवस्थाओं और मानकों को परखते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। रेलवे बोर्ड सदस्य ने निरीक्षण के दौरान अयोध्या का मास्टर प्लान भी देखा। अगले साल मार्च तक रेलवे लाइन दोहरीकरण का लक्ष्य पूरा करने के बाबत निर्देश दिए गए। रेलवे बोर्ड सदस्य ने कहा कि इससे यात्रियों का सफर सुविधाजनक हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed