{"_id":"67961f4b37ef1f5f650e2d1e","slug":"lucknow-three-members-of-a-gang-that-kidnapped-people-and-collected-ransom-to-fulfill-their-hobby-arrested-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: शौक पूरे करने के लिए लोगों का अपहरण कर फिरौती वसूलने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: शौक पूरे करने के लिए लोगों का अपहरण कर फिरौती वसूलने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
Sun, 26 Jan 2025 05:10 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 26 Jan 2025 05:10 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ में अपने शौक पूरे करने के लिए अपहरण और फिरौती वसूलने वाले गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सबने मिलकर बृहस्पतिवार रात को एक युवक की पिटाई कर उससे 47 हजार से ज्यादा रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीजीआई पुलिस ने शनिवार को शौक पूरा करने के लिए लोगों का अपहरण कर फिरौती वसूलने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास सात मोबाइल, घटना में प्रयोग कार, 12 हजार रुपये, एक एटीएम कार्ड और डीएल बरामद हुआ है।
विज्ञापन
डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पीजीआई के तेलीबाग निवासी अनुराग सिंह, कल्ली पश्विचम के प्रिंस सिंह व अभिषेक उर्फ रितिक है। तीनों आरोपी छात्र हैं। आरोपी एक घटना सुशांत गोल्फ सिटी में में अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
डीसीपी ने बताया कि शुक्रवार को पीजीआई थाने में अश्वनी मिश्रा ने एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस की चार टीमें घटना की जांच कर रही थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे। फुटेज में एक सफेद रंग की कार दिखी थी। इससे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात उन्होंने वृंदावन सेक्टर 18 निवासी अश्वनी के भतीजे छात्र शैलेंद्र कुमार मिश्रा को पता पूछने के बहाने अपनी कार में बैठा लिया था। उनकी पिटाई कर उनसे अपने अकाउंट में 47 हजार 500 रुपये लूट लिए थे।