फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Three accused arrested for theft with jewellery worth Rs 29.50 lakh

Lucknow: 29.50 लाख के जेवर के साथ चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद

Sun, 03 May 2026 10:18 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 03 May 2026 10:18 PM IST
सार

मामले के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई थीं। फुटेज और सर्विलांस के जरिये इंस्पेक्टर अंजनी मिश्र ने रविवार को तीनों आरोपियों को रोजगार भवन के पास से पकड़ लिया।

विज्ञापन
Lucknow: Three accused arrested for theft with jewellery worth Rs 29.50 lakh
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ की कैसरबाग पुलिस ने रविवार को चोरी के 29.50 लाख के जेवर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद हुई है।

विज्ञापन


एडीसीपी पश्चिमी धनंजय कुश्वाहा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बाराबंकी के लोनीकटरा का निवासी करन वर्मा, गोसाईंगंज निवासी सुशील सोनी और गौतमपल्ली का रहने वाला मोहम्मद आजम है। कैसरबाग के मकबूलगंज की रहने वालीं निरुपमा श्रीवास्तव ने 28 अप्रैल को घर से जेवर चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


मामले के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने 15 किलोमीटर के दायरे में करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी। फुटेज और सर्विलांस के जरिये इंस्पेक्टर अंजनी मिश्र ने रविवार को तीनों आरोपियों को रोजगार भवन के पास से पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसीपी के मुताबिक पूछताछ में आजम ने बताया कि वह शहर में घूम-घूमकर रेकी करता था। फिर उसके किए गए चिह्नित मकानों में करन और सुशील चोरी कर लेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed