फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Those returning after Chhath will get relief from waiting in the train, today the train will pass for Valsad

लखनऊ : छठ बाद लौटने वालों को ट्रेन में वेटिंग से मिलेगी राहत, वलसाड़ के लिए आज गुजरेगी ट्रेन

Thu, 11 Nov 2021 06:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 11 Nov 2021 06:42 PM IST
सार

गोरखपुर से मुंबई, दिल्ली व गुजरसत के लिए चलाई जा रहीं स्पेशल ट्रेनों में यात्री टिकट बुक करवा सकते हैं। जबकि मुंबई की ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाकर वेटिंग के यात्रियों को राहत दी जाएगी।

विज्ञापन
Lucknow: Those returning after Chhath will get relief from waiting in the train, today the train will pass for Valsad
ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठ पूजा के बाद वापस लौटने वाले यात्री स्टेशन पहुंचने शुरू हो गए हैं। उन्हें कन्फर्म टिकटों की मारामारी से न जूझना पड़े, इसके लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। गोरखपुर से मुंबई, दिल्ली व गुजरसत के लिए चलाई जा रहीं स्पेशल ट्रेनों में यात्री टिकट बुक करवा सकते हैं। जबकि मुंबई की ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाकर वेटिंग के यात्रियों को राहत दी जाएगी। रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने ट्रेन नंबर 01235/36 लोकमान्य तिलक गोरखपुर लोकमान्य तिलक के बीच अतिरिक्त कोच लगाकर वेटिंग यात्रियों को राहत देगी। 01235 एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस में 16 व 23 नवंबर को तथा 01236 गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस में 18 व 25 नवंबर को फर्स्ट एसी का एक,  सेकेंड एसी के चार, थर्ड एसी के 12 कोच सहित कुल 20 कोच लगाए जायेंगे।

विज्ञापन

 
वलसाड़ के लिए लखनऊ से आज गुजरेगी ट्रेन
05301 गोरखपुर वलसाड़ वाया लखनऊ एक्सप्रेस 12 नवंबर को गोरखपुर से सुबह पांच बजे चलकर लखनऊ सुबह सवा दस बजे पहुंचकर अगली दोपहर वलसाड़ 12.10 बजे पहुंचेगी। वापसी में 05302 वलसाड़ गोरखपुर वाया लखनऊ 13 नवंबर दिन शनिवार को वलसाड से दोपहर 2.20 बजे चलकर दूसरे दिन लखनऊ दोपहर 2.50 बजे होकर गोरखपुर रात आठ बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


गोरखपुर एलटीटी आज होगी रवाना
05401 गोरखपुर एलटीटी साप्ताहिक पूजा स्पेशल 12 व 19 नंबर को गोरखपुर से शाम सात बजे चलकर रात 12.50 बजे ऐशबाग तथा तीसरे दिन सुबह चार बजे एलटीटी पहुंचेगी। वापसी में 05402 एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस एलटीटी से 14 व 21 नवंबर को दोपहर सवा एक बजे चलकर अगली शाम 6.55 बजे ऐशबाग तथा तीसरे दिन रात सवा बारह बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed