फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: The Junior Hockey World Cup trophy will reach the city tomorrow; CM Yogi Adityanath will unveil it.

Lucknow: कल शहर पहुंचेगी जूनियर हॉकी विश्वकप की ट्रॉफी, सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे ट्रॉफी का अनावरण

Tue, 11 Nov 2025 02:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 11 Nov 2025 02:57 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में ट्राफी का अनावरण करेंगे। यह ट्रॉफी देशभर के विभिन्न शहरों से होते हुए 12 नवंबर को लखनऊ पहुंचेगी।

विज्ञापन
Lucknow: The Junior Hockey World Cup trophy will reach the city tomorrow; CM Yogi Adityanath will unveil it.
- फोटो : Adobe stock

विस्तार

भारत की मेजबानी में चेन्नई और मदुरई में 28 नवंबर से दस दिसंबर तक चलने वाली जूनियर हॉकी विश्वकप की ट्रॉफी 12 नवंबर को लखनऊ आएगी। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आवास पर ट्रॉफी का अनावरण करेंगे।

विज्ञापन


ट्रॉफी देशभर के विभिन्न शहरों से होते हुए 12 नवंबर को लखनऊ पहुंचेगी। यहां से ट्रॉफी का अगला पड़ाव उदयपुर होगा। इस मौके पर खेलमंत्री गिरीश चंद्र यादव, हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह, डायरेक्टर जनरल हॉकी इंडिया आरके श्रीवास्तव, खेल सचिव सुहास एलवाई, खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह और उत्तर प्रदेश हॉकी के महासचिव रजनीश मिश्रा भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री आवास पर ट्रॉफी अनावरण कार्यक्रम के बाद ट्रॉफी को केडी सिंह बाबू स्टेडियम लाया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में हाई अलर्ट...एटीएस ने पांच को हिरासत में लिया, मड़ियांव में डॉक्टर के घर दी दबिश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'उनको पहचानिए जो सरकारी योजनाओं का सबसे पहले लाभ लेते हैं और वंदे मातरम का विरोध करते हैं', बोले सीएम योगी


स्टेडियम में हॉकी खिलाड़ी और प्रशंसक इस ट्रॉफी को देख सकेंगे और इसके साथ सेल्फी ले सकेंगे। बताते चलें कि चेन्नई और मदुरई में 15 दिनों तक चलने वाले जूनियर हॉकी के महाकुंभ में विजेता टीम को यह चमचमाती हुई ट्रॉफी दी जाएगी।

लखनऊ में जूनियर भारतीय हॉकी टीम बनी थी चैंपियन
वर्ष 2016 में जूनियर हॉकी विश्वकप लखनऊ में आयोजित किया गया। कुर्सी रोड स्थित गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर इस आयोजन के मुकाबले खेले गए थे। यहां फाइनल में भारत हॉकी टीम के रणबांकुरों धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए बेल्जियम को परास्त कर विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया था। यूपी हॉकी के अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि लखनऊ में जूनियर विश्वकप ट्रॉफी के स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री आवास के बाद ट्रॉफी केडी सिंह बाबू स्टेडियम आएगी, जहां शहर के खिलाड़ी इसका दीदार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed