फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: The husband called the woman to a hotel and forced her to have a relationship with an acquaintance

Lucknow: महिला को होटल बुलाकर पति ने परिचित से संबंध बनाने का डाला दबाव... गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

Tue, 12 Aug 2025 01:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 12 Aug 2025 01:36 PM IST
सार

विभूतिखंड पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में मारपीट की पुष्टि हुई है। महिला का कहना है कि पति ने जान देने की धमकी देकर उसे होटल बुलाया था।

विज्ञापन
Lucknow: The husband called the woman to a hotel and forced her to have a relationship with an acquaintance
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिनहट निवासी महिला ने पति पर होटल में परिचित से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। दोनों आरोपियों पर उन्हें पीटने का भी आरोप है। विभूतिखंड पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


महिला के मुताबिक पांच अगस्त की रात 11 बजे पति ने उन्हें कॉल कर विभूतिखंड स्थित होटल जेएमडी में तबीयत खराब होने का बहाना करके मिलने बुलाया था। मना करने पर पति ने होटल में जान देने की धमकी दी थी। महिला का आरोप है कि होटल पहुंचने पर पति ने वहां मौजूद उसके परिचित अनिल कुमार के साथ अनैतिक कार्य करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मना करने पर अनिल छेड़छाड़ करने लगा। आरोप है कि शोर मचाने पर आरोपी पति और अनिल ने उन्हें बुरी तरह पीटा। किसी तरह जान बचाकर वह विभूतिखंड थाने पहुंचीं और शिकायत की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - फतेहपुर मकबरा-मंदिर विवाद: मायावती की अपील- मामले को गंभीरता से ले सरकार, जरूरत हो तो सख्त कदम उठाए
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आज 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 37 जिले बाढ़ से प्रभावित; मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी


इंस्पेक्टर सुनील सिंह के मुताबिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर मारपीट की पुष्टि हुई है। छेड़छाड़ की बात सामने नहीं आई है। पीड़िता और आरोपी पति का पारिवारिक विवाद चल रहा है। फिलहाल पति को जेल भेजा गया है, जबकि अनिल की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed