फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: The highest number of cases of corona infection in Lucknow in nine months

Corona Returns : लखनऊ में नौ महीने में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले, रोज हो रही हैं तीन हजार जांच

Thu, 20 Apr 2023 02:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 20 Apr 2023 02:06 AM IST
सार

राजधानी में बुधवार को संक्रमण के 245 नए मामले मिले हैं। पिछले नौ महीने के दौरान एक दिन में संक्रमण के नए मामलों की यह सवार्धिक संख्या है।

विज्ञापन
Lucknow: The highest number of cases of corona infection in Lucknow in nine months
demo pic... - फोटो : पीटीआई

विस्तार

लखनऊ में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। राजधानी में बुधवार को संक्रमण के 245 नए मामले मिले हैं। पिछले नौ महीने के दौरान एक दिन में संक्रमण के नए मामलों की यह सवार्धिक संख्या है। पिछले 24 दिनों में संक्रमण को मात देने वालों की संख्या 105 रही। इसके बाद अब कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 1047 पहुंच गई है।

विज्ञापन


संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले हजरतगंज और चिनहट क्षेत्र के हैं। नवल किशोर रोड और चिनहट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संक्रमण के 38-38 नए मामले मिले हैं। इसके अलावा आलमबाग में 31 लोग संक्रमित मिले हैं। सरोजनीनगर और अलीगंज में 29-29, कैसरबाग में 25, इंदिरानगर में 17, सिल्वर जुबली में 16, टूड़ियागंज में 11 और गोसांईंगंज में पांच लोग पॉजिटिव मिले हैं। बाकी मरीज शहर के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन


26 मरीज अस्पताल में
राजधानी में इस समय संक्रमण के 1047 मामले हैं। इनमें से 26 मरीज अस्पताल और 1021 मरीज अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। केजीएमयू, एसजीपीजीआई और लोकबंधु अस्पतालों में भर्ती 26 मरीजों में पांच मरीज वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टरों के अनुसार इन पांच मरीजों में से ज्यादातर किडनी और लिवर संबंधी बीमारियों से पीड़ित हैं। भर्ती मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना तीन हजार जांच
सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के अनुसार इस समय राजधानी में तीन हजार के करीब सैंपल लिए जा रहे हैं। इनमें से 60 फीसदी से ज्यादा की संख्या आरटीपीसीआर और बाकी एंटीजन हैं। संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में रहने वाले व्यक्तियों की भी जांच की जा रही है।


आधे मरीजों में नहीं संक्रमण के लक्षण
लखनऊ में मिलने वाले करीब आधे संक्रमितों में इस समय लक्षण नहीं दिख रहे हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों में संक्रमण की जानकारी सामान्य प्रक्रिया की जांच के बाद ही हुई। ये मरीज किसी अन्य रोग के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे। बाद में इनमें संक्रमण् की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed