{"_id":"677168f573eef262010d8596","slug":"lucknow-the-condition-of-city-buses-is-pathetic-roofs-are-uprooted-gates-along-with-seats-are-tied-with-rop-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: दयनीय हालत में है सिटी बसों की हालत, छतें उखड़ी हुई, सीटों के साथ गेट भी रस्सियों से बंधे हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: दयनीय हालत में है सिटी बसों की हालत, छतें उखड़ी हुई, सीटों के साथ गेट भी रस्सियों से बंधे हुए
Sun, 29 Dec 2024 08:51 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 29 Dec 2024 08:51 PM IST
सार
Lucknow city bus: लखनऊ शहर के अंदर चलने वाली सिटी बसें दयनीय हालत में हैं। ऐसी ही बसों का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
लखनऊ सिटी बस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जूट की रस्सी के सहारे सिटी बसों के दरवाजों को बांधकर रोका जा रहा है। छतें उखड़ रही हैं। शीशे टूटे हैं। ऐसी ही एक बस का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद सिटी बसें से यात्रियों की जान जोखिम में डालने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
मामला चारबाग जा रही सिटी बस संख्या यूपी 32 सीजेड 8198 का है। हजरतगंज चौराहे पर पहुंचने के बाद बस को ट्रैफिक सिग्नल रेड होने के चलते रोकना पड़ा। जहां एक वाहन चालक ने सिटी बस की दुर्दशा का वीडियो बनाकर रोडवेज प्रशासन को सोशल मीडिया पर भेजा है। वीडियो में सिटी बस का दरवाजा जूट की रस्सी से बंधा हुआ है। इसके सहारे दरवाजे को रोका गया है। वहीं बस की छत उखड़ी हुई थी और शीशे ठीक से बंद नहीं हो रहे थे। कुछ शीशे टूटे भी थे।
विज्ञापन
कमोबेश अन्य सिटी बसों की हालत भी ऐसी ही है। प्रतिदिन यात्रियों को जान जोखिम में डालकर ऐसी बसों में यात्रा करना पड़ता है। सिटी बस प्रबंधन से जुड़े सूत्र बताते हैं कि सिटी बसों की फिटनेस ही नहीं है। शहर में 125 सीएनजी व 140 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें सीएनजी बसें जर्जर हालत में हैं। सिटी बसों से 18 से 20 हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन