फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: The body of a young man was found on a platform; his family claims a woman poisoned him; here's the p

Lucknow: मचान पर मिला युवक का शव, परिवार बोला- महिला ने जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला; जानें पुलिस की थ्योरी

Mon, 09 Feb 2026 07:00 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Mon, 09 Feb 2026 07:00 PM IST
सार

इटौंजा के भटेसवा गांव में खेत के मचान पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने विसरा सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Lucknow: The body of a young man was found on a platform; his family claims a woman poisoned him; here's the p
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में इटौंजा के भगौतीपुर, भटेसवा निवासी रजनेश रावत (45) की रविवार रात में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रजनेश का शव रात में आठ बजे गांव के बाहर खेत में बने मचान पर मिला। भाई शिवमंगल में जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप लगाया है। शिवमंगल के अनुसार, रजनेश खेती करते थे। रिश्तेदार के यहां शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार के लोग भेंड़िया सीतापुर गए हुए थे। रविवार को घर पर केवल उनका भाई रजनेश और परिवार की एक महिला थी। 

विज्ञापन


शिवमंगल रविवार शाम को लौटे तो उनके भाई नजर नहीं आए। इस पर उन्होंने छानबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। वह खेत के मचान पर गए, जहां रजनेश मरणासन्न पड़े थे। रजनेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

परिवार की महिला पर लगाए आरोप

शिवमंगल ने रजनेश की मौत के लिए परिवार की ही महिला को जिम्मेदार ठहराया। आरोप है कि रजनेश की हत्या अवैध संबंधों का विरोध करने पर की गई है। इसमें एक पड़ोसी भी शामिल है। 

शिवमंगल ने बताया कि 20 दिन पहले महिला को एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में रजनेश ने देख लिया था। इसका उसने विरोध किया था। दोनों पक्षों में काफी विवाद भी हुआ था। आरोप है कि रजनेश को रास्ते से हटाने के लिए साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया गया है।

मामले की छानबीन कर रही है पुलिस

परिजनों ने रविवार को ही मामले की शिकायत पुलिस से की थी। प्रभारी निरीक्षक इटौंजा मार्कंडेय यादव ने बताया है मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। डॉक्टरों ने जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा है। पुलिस विसरा को फोरेंसिक जांच के लिए भेजेगी। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed