{"_id":"64b3c1bbb4ae05a2130a3e53","slug":"lucknow-textile-trader-met-rajnath-singh-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : राजनाथ सिंह से मिले कपड़ा व्यापारी, कहा-अवध चौराहा पर बने अंडरपास, तभी खत्म होगी जाम की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : राजनाथ सिंह से मिले कपड़ा व्यापारी, कहा-अवध चौराहा पर बने अंडरपास, तभी खत्म होगी जाम की समस्या
Sun, 16 Jul 2023 09:21 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 16 Jul 2023 09:21 PM IST
सार
लखनऊ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रविवार को रक्षामंत्री से मुलाकात की। संगठन के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि आवास विकास और एलडीए दस साल पुरानी दुकानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को सील कर रहे हैं। वहीं, 25 प्रतिशत से अधिक आईटीसी होने पर ईडी के नोटिस समेत अन्य समस्याओं का ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
व्यापारियों की समस्याएं सुनते राजनाथ सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उतर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह से मिलकर व्यापारियों के इस प्रतिनिधि मंडल ने अपनी समस्याओं से उनको अवगत कराया। संगठन के अध्यक्ष अशोक मोतियानी, महामंत्री अनिल बजाज, व्यापारी नेता सुरेश छबलानी के नेतृत्व में व्यापारी समाज ने ऑनलाइन कारोबार से खुदरा बाजार को नुकसान होने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा की एक तरफ छोटा व्यापारी ख़त्म होता जा रहा है दूसरी तरफ कार्पोरेट बढ़ता जा रहा है इसे रोका जाना चाहिए। ऑनलाइन व्यापार ने छोटे दुकानदारों का व्यवसाय खत्म कर दिया है।
विज्ञापन
इसके अलावा पदाधिकारियों ने आलमबाग के अवध चौराहे पर लगने वाले जाम की समस्या से राजनाथ सिंह को अवगत कराया। व्यापारियों ने कहा कि यहां हमेशा ही भीषण जाम लगा रहता है। यहां की व्यवस्था ठीक हो उसके लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। व्यापारियों ने यह भी कहा की जाम से छुटकारा पाने के लिए यहां पर पुलिस की सख्ती हो। अगर जाम लगने के हालत बने तो पुलिस सक्रियता के साथ उसे खुलवाए। पदाधिकारियों ने जोर देते हुए कहा कि यहां अंडर पास बनाया जाना चाहिए जिससे रास्ता सुगम हो सके। अंडरपास ही जाम की समस्या से निजात दिलाने का स्थाई हल है।
विज्ञापन
व्यापारी नेताओं ने सीतापुर रोड पर नए पुल के उद्घाटन पर खुशी जताते हुए कहा की इस पुल के शुरू हो जाने से वहां की जाम की स्थिति काफी हद तक कम हो जायेगी और आम जनता को भी राहत मिलेगी। राजनाथ सिंह से मुलाकात करने वालो में अमित तलवार, श्याम कृष्णनानी, प्रभु जालान, पुनीत लाल चंदानी, दीपक लोंगानी सहित अन्य शामिल हुए। मालूम हो कि राजनाथ सिंह इन दिनों अपने लोकसभा क्षेत्र लखनऊ के दौरे पर हैं।
विज्ञापन
लखनऊ व्यापार मंडल के सदस्यों ने की रक्षामंत्री से मुलाकात
लखनऊ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रविवार को रक्षामंत्री से मुलाकात की। संगठन के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि आवास विकास और एलडीए दस साल पुरानी दुकानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को सील कर रहे हैं। वहीं, 25 प्रतिशत से अधिक आईटीसी होने पर ईडी के नोटिस समेत अन्य समस्याओं का ज्ञापन भी सौंपा। अध्यक्ष ने बताया कि कई सालों से बसी कालोनी में व्यावसायिक भूखंड उपलब्ध नहीं कराए गए। ऐसे में आबादी की बढ़ती मांग और आपूर्ति के हिसाब से व्यवसायिक क्षेत्र को शहर में विकसित कर दिया गया। इसके माध्यम से व्यापारी स्वरोजगार कर रहा है। अन्य को भी रोजगार दे रहा है। सरकार को राजस्व भी उपलब्ध करा रहा है। साथ ही 20-25 प्रतिशत से अधिक आईटीसी होने पर व्यापारी को नोटिस देने की बात कही गई है। रक्षामंत्री ने व्यापारियों की चिंता को गंभीरता से लिया। उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार व्यापारियों के साथ है। उनकी हर तरह से मदद की जाएगी। इसके बाद फ्रीहोल्ड की योजना लागू करने की मांग की। इस मौके पर चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल, सचेतक अनिल विरमानी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, महामंत्री अनुराग मिश्र, अभिषेक खरे, उमेश शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।