{"_id":"69c68da0a56d61ff87027519","slug":"lucknow-teachers-and-employees-to-observe-black-day-on-april-1st-in-protest-against-nps-strategy-formulate-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: एनपीएस के विरोध में एक अप्रैल को काला दिवस मनाएंगे शिक्षक-कर्मचारी, बैठक में बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: एनपीएस के विरोध में एक अप्रैल को काला दिवस मनाएंगे शिक्षक-कर्मचारी, बैठक में बनाई रणनीति
Fri, 27 Mar 2026 07:34 PM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Fri, 27 Mar 2026 07:34 PM IST
सार
शिक्षकों और कर्मचारियों ने नई पेंशन व्यवस्था के विरोध में एक अप्रैल को काला दिवस मनाने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि यह व्यवस्था असुरक्षित है और इससे कम पेंशन मिल रही है। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षकों और कर्मचारियों ने नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) के विरोध में 1 अप्रैल को काला दिवस मनाने का निर्णय लिया है। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में पारा स्थित डॉ. रामाशीष स्मृति भवन में आयोजित बैठक में इसकी रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन
उन्होंने एनपीएस को कर्मचारियों के साथ धोखा बताते हुए कहा कि यह पेंशन नहीं, बल्कि शेयर बाजार पर आधारित असुरक्षित व्यवस्था है। वैश्विक परिस्थितियों के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव से कर्मचारियों का भारी नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई का कोई प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एनपीएस के तहत सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बहुत कम पेंशन मिल रही है, जिससे महंगाई में जीवनयापन कठिन है। इसलिए शिक्षक-कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे और पुरानी पेंशन बहाली की मांग करेंगे।
विज्ञापन
बैठक में प्रदेश महामंत्री नीरज पति त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष विक्रमादित्य मौर्य, विजय कुमार, नरेंद्र कुमार, सुनील कुमार वर्मा, रजत प्रकाश, राकेश कुमार, अशोक कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।