फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Survey conducted for a new route, but the bus was run on a 15-year-old route.

Lucknow: सर्वे कराया नए रूट का, बस दौड़ा दी 15 साल पुराने रूट पर, नैमिषारण्य बस सेवा का हुआ ट्रायल

Thu, 20 Aug 2026 10:47 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 20 Aug 2026 10:47 AM IST
सार

सफर की दूरी कम करने के लिए नए रूट का सर्वे कराया गया। वर्तमान में लखनऊ से हरदोई व सिधौली के रास्ते नैमिषारण्य तक बसें चलती हैं। सर्वे के बाद बुधवार को बस चलाई गई पर दूरी में कोई कमी नहीं दिखी।

विज्ञापन
Lucknow: Survey conducted for a new route, but the bus was run on a 15-year-old route.
कैसरबाग से वाया चंद्रिका देवी मंदिर नैमिषारण्य बस सेवा का हुआ ट्रायल। - फोटो : AI Image

विस्तार

रोडवेज की टीम ने कैसरबाग से नैमिषारण्य वाया चंद्रिका देवी के लिए जिस नए रूट का सर्वे कराया उसे खुद ही दरकिनार कर दिया। बुधवार को जब नैमिषारण्य के लिए बस सड़क पर उतारी तो उसे 15 साल पुराने रूट पर दौड़ा दिया। हालांकि इससे अधिकारियों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिले। इसलिए अब दोबारा सर्वे होगा।

विज्ञापन


रोडवेज लखनऊ परिक्षेत्र से संबंधित मिनी बसें करीब 15 साल पहले चंद्रिका देवी के रास्ते चलती थीं। सड़कें चौड़ी न होने के कारण बस सीमित थीं और बाद में यह सेवा बंद हो गई। हाल ही में क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने नई बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया। सफर की दूरी कम करने के लिए नए रूट का सर्वे कराया गया। वर्तमान में लखनऊ से हरदोई व सिधौली के रास्ते नैमिषारण्य तक बसें चलती हैं। सर्वे के बाद बुधवार को बस चलाई गई पर दूरी में कोई कमी नहीं दिखी। सूत्रों के अनुसार अधिकारियों ने 15 साल पुराने रूट पर बस चलवाई थी। इस दौरान दूरी लगभग 100 किलोमीटर रही जिसका किराया 142 रुपये तक हो सकता है। दूरी कम न होने पर अब दोबारा सर्वे की तैयारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर चंदा चोरी: फेस रीडिंग से हाजिरी, यहां लगे कैमरे, देरी और गायब रहने पर नोटिस; एंट्री से निकास तक सख्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आजम खां पर शिकंजा: सरकारी धन का दुरुपयोग, ब्लैक मनी, फर्जी दानदाता, डमी ट्रस्टी; ये प्रमाण बने कार्रवाई की वजह


पुराने रूट पर पड़ाव: करीब 15 साल पहले कैसरबाग से नैमिषारण्य के लिए मिनी बसें चलती थीं। पुराने रूट पर कुल 18 पड़ाव निर्धारित थे।

- बसें मड़ियांव, बीकेटी, चंद्रिकादेवी, सैदापुर से होकर गुजरती थीं। इसके बाद शंकरपुर, बरगदिया, नेवादा, भरावन, अतरौली, गोंडवा, कोथावां, बेनीगंज, प्रतापनगर होते हुए नैमिषारण्य पहुंचती थीं।।


नए रूट और मांग: सर्वे किए गए नए रूट पर बस मड़ियांव, बीकेटी, चंद्रिकादेवी, सैदापुर से जाएगी। यह माल, नेवादा, गोंडवा, हत्याहरण, भैनगांव के रास्ते नैमिषारण्य पहुंचेगी।

- अधिकारियों के मुताबिक नए और पुराने रूट की दूरी में कोई खास अंतर नहीं है। नए रूट पर विकसित क्षेत्रों के नागरिकों को बस सेवा से जोड़ने के लिए सर्वे हुआ था। दूसरी ओर नए रूट के किनारे बसे क्षेत्रों के लोगों ने इस रूट पर दो जोड़ी बसें सुबह चलाने की मांग की है।

रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन का कहना है कि कैसरबाग से नैमिषारण्य वाया चंद्रिका देवी बस चलाकर यात्रियों को राहत देने की तैयारी है। इसका ट्रायल बुधवार को किया गया है। दोनों रूटों की फिजिबिलिटी आदि जांचकर जल्द ही सेवा को नियमित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed