फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Student dies under suspicious circumstances, found in a dying state at friend's house

Lucknow: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र की मौत, दोस्त के घर में मिला मरणासन्न

Mon, 16 Feb 2026 11:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 16 Feb 2026 11:25 PM IST
सार

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में छात्र की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। परिजनों ने पुलिस से उसके दोस्त से पूछताछ की मांग की है।

विज्ञापन
Lucknow: Student dies under suspicious circumstances, found in a dying state at friend's house
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मास्टर ऑफ आर्ट (एमए) के छात्र भवेंद्र (25) की मौत हो गई। मृतक पढ़ाई के साथ प्राइवेट कंप्यूटर का काम भी करते थे। परिजनों ने पुलिस से उसके दोस्त से पूछताछ की मांग की है। पोस्टमाॅर्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अलीगंज सेक्टर-एल निवासी भवेंद्र गौड़ (25) अलीगंज स्थित कोचिंग संस्थान से एमए कर रहे थे। रविवार दोपहर वह अपने स्कूटर से काम से निकले थे। देर शाम तक घर न लौटने पर पिता एके गौड़ ने फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद भाई देवेंद्र उन्हें तलाशने निकले।
विज्ञापन


खोजबीन के दौरान रात करीब 8:30 बजे वह रहीमनगर स्थित भवेंद्र के दोस्त ध्रुव सिंह के घर पहुंचे। वहां बाहर भवेंद्र की स्कूटर खड़ी मिली। कमरे में जाकर देखा तो भवेंद्र मरणासन्न हालत में पड़े थे। पूछने पर ध्रुव ने बताया कि वह करीब दस मिनट पहले ही आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन भवेंद्र को रिंग रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सोलर पैनल का काम करने वाले एके गौड़ ने बेटे के दोस्त ध्रुव सिंह से गहन पूछताछ की मांग की है। परिवार में मां निरुपमा और भाई देवेंद्र हैं।

थाना प्रभारी विकासनगर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed