फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Stepfather kills daughter, investigation reveals- the killer had an evil eye on Simran; stabbed her 1

लखनऊ: सौतेली बाप ने की बेटी की हत्या, जांच में खुलासा- सिमरन पर गंदी नजर रखता था हत्यारा; चाकू से किए 18 वार

Tue, 24 Jun 2025 07:46 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 24 Jun 2025 07:46 PM IST
सार

Murder in Lucknow: मां रेखा राजपूत के मुताबिक उस वक्त किसी तरह मामला शांत हो गया था। सोमवार रात में भी आरोपी ने सिमरन के साथ अभद्रता की थी। 

विज्ञापन
Lucknow: Stepfather kills daughter, investigation reveals- the killer had an evil eye on Simran; stabbed her 1
मृतक युवती व मौके पर पुलिस की जांच। - फोटो : amar ujala

विस्तार

महानगर की विज्ञानपुरी कॉलोनी में सोेमवार रात हुए सिमरन हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। मां रेखा राजपूत का आरोप है कि सिमरन की हत्या करने वाला सौतेला पिता विकास चंद्र पांडेय उसपर गंदी नजर रखता था। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं रेखा ने बताया कि कुछ दिन पहले भी आरोपी विकास चंद्र पांडेय ने सिमरन के साथ बदतमीजी की थी। तब सिमरन विकास के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने जा रही थी, जिससे विकास खार खाए था।
विज्ञापन


रेखा के मुताबिक उस वक्त किसी तरह मामला शांत हो गया था। सोमवार रात में भी आरोपी ने सिमरन के साथ अभद्रता की थी। सिमरन के विरोध करने पर ही विकास बेकाबू हो गया और बेटी की हत्या कर दी। दो चाकू से गोदने के बाद विकास उसके गर्दन पर पैर रखकर खड़ा भी हो गया। वह तसल्ली करना चाहता था कि सिमरन की जान न बचे। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। महानगर पुलिस ने डीवीआर कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्र के मुताबिक रेखा के बयान के आधार पर केस में धाराएं बढ़ाई जाएंगी। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिमरन पर शरीर पर चाकू से वार के 18 निशान मिले हैं। आरोपी ने गर्दन, सीना, पेट और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए थे। सिमरन का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से किया।
विज्ञापन


जन्मदिन पर भी की थी अभद्रता
रेखा के अनुसार जनवरी में सिमरन का जन्मदिन था। विकास ने उस दिन भी बेटी के साथ अभद्रता की थी। इसको लेकर दोनों में काफी झगड़ा हुआ था। किसी तरह मामला शांत हुआ। एक सप्ताह पहले आरोपी ने वहीं हरकत की। इसके बाद से सिमरन विकास के खिलाफ पुलिस से शिकायत करना चाह रही थी। विकास को इसका अंदाजा हो गया था। वह नहीं चाहता था कि उसकी करतूत जगजाहिर हो। यही वजह है कि सोमवार को झगड़े के दौरान उसने सिमरन की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है मामला
विज्ञानपुरी कॉलोनी में रेखा राजपूत बेटी सिमरन (19) के साथ रहती थीं। पति जागेश सिंह राजपूत के देहांत के बाद रेखा ने विकास चंद्र पांडेय से दूसरी शादी की। सोमवार रात करीब पौने आठ बजे विकास ने सिमरन की दो चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को मौके से दबोच लिया था। सिमरन एमिटी यूनिवर्सिटी में बीसीए की छात्रा थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed